Nike ने पेश किया स्मार्ट जूता, स्मार्टफोन से कर सकेंगे ढीला या टाइट

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Thu, 17 Jan 2019 10:25 AM IST
विज्ञापन
Nike Adapt BB Smart Shoes launched with smart censor
Nike Adapt BB

    स्पोर्ट्स कंपनी नाइकी (Nike) का नाम तो आपने सुना ही होगा, हो सकता है आपके पास नाइकी का जूता भी हो। कई बार आपको जूते का फीता बांधने में दिक्कत भी हुई होगी और कई बार जूता आपके पैर में फिट भी नहीं हो रहा होगा। जूते के साथ आने वाली इन समस्याओं को दूर करने के लिए नाइकी ने एक स्मार्ट जूता पेश किया है जिसे स्मार्टफोन से कंट्रोल किया जा सकेगा। आइए इस स्मार्ट जूते की कीमत और खासियतों के बारे में जानते हैं।

    Nike Adapt BB
    Nike Adapt BB

    नाइकी के इस जूते का नाम Nike Adapt BB है और इसकी कीमत 350 डॉलर यानि करीब 25 हजार रुपये है। अब इसकी खासियतों की बात करें यह जूता पैर में डालते ही अपने आप ही फिट हो जाएगा, इसके लिए इसमें ऑटो एडजस्ट मोड दिया गया है।

    Nike Adapt BB
    Nike Adapt BB

    साथ ही इसे आप स्मार्टफोन की मदद से भी कंट्रोल कर सकते हैं और ढीला या टाइट भी कर सकते हैं। ऐसे में आपको बार-बार झूकने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसे खासकर बास्केटबॉल मैच के खिलाड़ियों के लिए तैयार किया गया है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें