नासिक पुलिस के जवानों को मिलेंगे स्मार्ट फिटनेस बैंड, अक्षय कुमार करेंगे मदद

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 13 Jun 2020 10:36 AM IST
सार

शरीर का तापमान बताने वाला पहला फिटनेस बैंडGoqii Vital 3.0 की कीमत 3,999 रुपयेबल्ड प्रेशर बताने में भी है सक्षम

Nashik Police give 3,300 Goqii Vital 3.0 fitness bands to personnel
Goqii Vital 3.0 - फोटो : Goqii

    विस्तार

    संक्रमण के इस दौर में सेहत लोगों की पहली प्राथमिकता हो गई है। तमाम लोग फिटनेस गैजेट को तवज्जो देने लेगे हैं। इसी कड़ी में बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने नासिक पुलिस की मदद को हाथ बढ़ाया है। रिपोर्ट के मुताबिक अक्षय कुमार ने नासिक पुलिस को 33,000 फिटनेस बैंड देने का एलान किया है। अक्षय कुमार GOQii के ब्रांड एंबेसडर हैं।

    नासिक पुलिस को जो फिटनेस बैंड मिलेंगे उनमें ब्लड प्रेशर, शरीर का तापमान और हर्ट रेट ट्रैकिंग जैसे फीचर्स मिलेंगे। सभी पुलिस अधिकारियों के फिटनेस बैंड एक सेंट्रल डैशबोर्ड से कनेक्टेड होगा। फिटनेस बैंड के जरिए इकट्ठा किए गए डाटा को मॉनिटर किया जाएगा और संक्रमण के संभावित लक्षणों का पता लगाया जाएगा। GOQii ने इससे पहले नासिक पुलिस को कई GOQii Vital 3.0 फिटनेस ट्रैकर दिए हैं। इसके अलावा नासिक पुलिस में ऑनलाइन हेल्थ ट्रैकिंग भी अब चालू हो गई है।

    Goqii ने कुछ दिन पहले ही भारतीय बाजार में अपना नया फिटनेस बैंड Goqii Vital 3.0 पेश किया है जिसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह शरीर के तापमान को भी बता सकता है। कोरोना संक्रमण के लक्षणों में शरीर का तापमान बढ़ना प्रमुख लक्षण है। यह स्मार्टबैंड ब्लड प्रेशर, हर्ट रेट और सोने के पैटर्न की भी जानकारी देगा। Goqii ने इसके लिए जर्मनी की एक हेल्थ टेक कंपनी Thryve के साथ साझेदारी की है। भारत में इस बैंड की कीमत 3,999 रुपये है।

    फिलहाल Goqii इंडिया की वेबसाइट से इसकी बिक्री हो रही है। जल्द ही इसकी बिक्री अमेजन और फ्लिपकार्ट से होगी, हालांकि कंपनी ने कहा है कि इसे जल्द-से-जल्द बाजार में उतारा जाएगा ताकि कोरोना वॉरिअर्स को मदद मिले।

    Goqii Vital 3.0 की स्पेसिफिकेशन

    इसमें कलर डिस्प्ले है जो कि वाटरप्रूफ है। कंपनी का दावा है कि एक बार की चार्जिंग में बैटरी एक सप्ताह तक चलेगी। बैंड पर यूजर्स को मोबाइल पर आने वाले मैसेज, कॉल और अन्य नोटिफिकेशन भी मिलेंगे। इस बैंड को Goqii के एप से कंट्रोल किया जा सकेगा।

    इस बैंड में कई तरह की एक्टिविटिजी भी रिकॉर्ड होंगी। इसमें मौजूद थर्मल लेंसर 77 डिग्री से लेकर 113 डिग्री तक का तापमान माप सकेगा जिसकी सटीकता को लेकर +/- 0.3 डिग्री का फॉरेनहाइट का दावा है। इसमें हर्ट रेट मॉनिटर के अलावा एक्सरसाइज मोड भी है।