CES 2023: स्मार्टफोन भूल जाइए! Motorola ला रहा ThinkPhone, जारी हुआ टीजर; मिलेंगे ये दमदार फीचर्स

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Wed, 04 Jan 2023 06:00 PM IST
Motorola ThinkPhone Officially Teased on twitter Will Be Unveiled at CES 2023
Motorola ThinkPhone - फोटो : सोशल मीडिया

    स्मार्टफोन ब्रांड मोटोरोला (Motorola) जल्द ही अपना नया बिजनेस-ग्रेड स्मार्टफोन ThinkPhone लॉन्च करने वाला है। कंपनी इस फोन की पहली झलक कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो (CES 2023) में देने वाली है। थिंकफोन को "बिजनेस-ग्रेड" स्मार्टफोन के रूप में बाजार में उतारा जा रहा है। कंपनी ने इस फोन की लॉन्चिंग के लिए आधिकारिक रूप से ट्विटर पर टीजर जारी कर दिया है। मोटोरोला थिंकफोन को एक टेक्सचर्ड वाले बैक पैनल के साथ देखा गया है, जो हाल के सभी लीक से मेल खाता है। रिपोर्टों के अनुसार, फोन की डिवाइस में एक एल्यूमीनियम फ्रेम और एक 'एरामिड फाइबर इनले' रियर शेल है।

    मोटोरोला ने ट्वीट कर नए ThinkPhone की पुष्टि की है। कंपनी थिंकफोन की लॉन्चिंग CES 2023 टेक कॉन्फ्रेंस में करने वाली है, जो पांच जनवरी से आठ जनवरी तक लास वेगास में आयोजित किया जाएगा।

    लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक, मोटोरोला थिंकफोन में 6.6 इंच का फुल एचडी प्लस POLED डिस्प्ले मिलेगा, जो (1080 x 2400) पिक्सल रिजॉल्यूशन और 144Hz के रिफ्रेश रेट के साथ आएगा। फोन एंड्रॉयड 13 ऑपरेटिंग सिस्टम से लैस है। एक पिछली रिपोर्ट के मुताबिक, डिवाइस में प्रोडक्टिविटी फोकस्ड फीचर होंगे। फोन में स्नैपड्रैगन 8 प्लस जेन वन प्रोसेसर के साथ 12 जीबी तक रैम के साथ 512 जीबी स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा।

    थिंकफोन के कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन को 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा से लैस किया जाएगा, जो ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन के साथ आएगा। फोन में 13 मेगापिक्सेल का अल्ट्रा वाइड और 2 मेगापिक्सल डेप्थ कैमरा मिलता है। फोन में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। थिंकफोन में 68W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी मिल सकती है। थिंकफोन के साथ 15W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा। सिक्योरिटी के लिए फोन में इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट स्कैनर और IP68 की रेटिंग मिलती है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें