Motorola razr फोल्डेबल फोन आज भारत में होगा लॉन्च, जानें संभावित कीमत और स्पेसिफिकेशन
Motorola razr आज भारत में होगा लॉन्चयूजर्स को इस फोन में मिलेंगे लेटेस्ट फीचर्सकंपनी ने इस फोन को सबसे पहले अमेरिका में किया था पेश

विस्तार
मोटोरोला (Motorola) का लेटेस्ट फोल्डेबल हैंडसेट मोटो रेजर (Moto Razr) आज भारत में लॉन्च होने वाला है। कंपनी ने इससे पहले मोटो रेजर फोल्डेबल फोन को अमेरिकी बाजार में उतारा था। फीचर्स की बात करें तो यूजर्स को इस डिवाइस में पावरफुल कैमरा, प्रोसेसर और दमदार रैम का सपोर्ट मिलेगा। वहीं, इस फोन का लॉन्चिंग इवेंट कंपनी की आधिकारिक साइट और यूट्यूब चैनल पर 12.30 बजे से शुरू हो जाएगा। तो आइए जानते हैं मोटो रेजर की संभावित कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में विस्तार से...
मोटोरोला इस फोन की कीमत एक लाख रुपये के आसपास रख सकता है। हालांकि, मोटोरोला रेजर की असल कीमत और स्पेसिफिकेशन लॉन्चिंग के बाद ही मिलेगी। आपको बता दें कि कंपनी ने अमेरिका में इस फोन को 1,499 डॉलर (1,05,988 रुपये) के प्राइस टैग के साथ उतारा है।
कंपनी ने इस फोन में clamshell और फ्लिप का डिजाइन दिया है। साथ ही यूजर्स को इस फोन में 6.2 इंच का ओएलईडी डिस्प्ले मिलेगा, जिसका रिजॉल्यूशन 876x2142 पिक्सल है। मुड़ने के बाद इस फोन की स्क्रीन का साइज 2.7 इंच का हो जाएगा। यूजर्स इस डिस्प्ले से सेल्फी क्लिक कर सकेंगे और उन्हें इसमें मैसेज नोटिफिकेशन के साथ म्यूजिक कंट्रोल की सुविधा मिलेगी। साथ ही इस फोन में बेहतर परफॉर्मेंस के लिए ऑक्टा-कोर क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 710 एसओसी और छह जीबी रैम दी गई है।
- बड़ी खबर: स्मार्टफोन की कीमत में जल्द हो सकता है इजाफा, जानें वजह
- ये हैं 10,000 रुपये से कम कीमत वाले दमदार Smartphones, मिलेगा लेटेस्ट फीचर्स का सपोर्ट
- Samsung Galaxy Z Flip की प्री-बुकिंग हुई शुरू, मिल सकते हैं शानदार ऑफर्स
- Samsung Galaxy A11 हुआ लॉन्च, ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ मिलेगी 4,000mAh की बैटरी