Motorola का सबसे बड़ा दांव: सैमसंग को टक्कर देने आ रहा कंपनी का पहला 'बुक-स्टाइल' फोल्डेबल फोन
Motorola Razr Fold के साथ कंपनी भारत के प्रीमियम फोल्डेबल सेगमेंट में अपनी मौजूदगी मजबूत करना चाहती है। हालांकि, यहां पहले से कई बड़े ब्रांड्स मौजूद हैं, ऐसे में इसकी कीमत और लोकल मार्केट के हिसाब से फीचर्स में बदलाव अहम भूमिका निभा सकते हैं।

विस्तार
स्मार्टफोन बाजार में फोल्डेबल डिवाइसेज़ की बढ़ती मांग के बीच Motorola अपना नया प्रीमियम डिवाइस Razr Fold भारत में लॉन्च करने जा रही है। यह कंपनी का पहला बुक-स्टाइल फोल्डेबल स्मार्टफोन होगा, जिससे वह भारतीय बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश करेगी।
इस डिवाइस को हाल ही में Mobile World Congress 2026 में पेश किया गया था और अब यह यूरोप में लॉन्च हो चुका है। चीन में इसकी एंट्री जल्द होने वाली है, जिसके बाद भारत में इसकी लॉन्चिंग की उम्मीद जताई जा रही है।

Flipkart पर लाइव हुआ लैंडिंग पेज
भारत में लॉन्च को लेकर बड़ा संकेत तब मिला, जब Flipkart पर Motorola Razr Fold का लैंडिंग पेज लाइव हो गया। हालांकि कंपनी ने अभी तक सटीक लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया है, लेकिन माना जा रहा है कि यह स्मार्टफोन मई 2026 के आखिर तक भारतीय बाजार में दस्तक दे सकता है।

पावरफुल प्रोसेसर और दमदार बैटरी
Motorola Razr Fold में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है, जो इसे हाई-एंड परफॉर्मेंस देने में सक्षम बनाता है। इसके साथ 16GB तक LPDDR5X रैम और 1TB तक इंटरनल स्टोरेज का विकल्प मिलता है।
बैटरी की बात करें तो इसमें 6000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 80W फास्ट चार्जिंग, 50W वायरलेस चार्जिंग और 5W रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यानी यह डिवाइस न सिर्फ पावरफुल है, बल्कि लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए भी तैयार है।