मोटोरोला वन पावर आज भारत में होगा लांच, ऐसे देखें लाइव इवेंट

टेक डेस्क, अमर उजाला
Mon, 24 Sep 2018 09:50 AM IST
विज्ञापन
Motorola One Power Set to launch in India Today, How to Watch Live Stream
motorola one power

    लेनोवो के स्वामित्व वाली कंपनी मोटोरोला आज भारत में अपना एक नया स्मार्टफोन मोटोरोला वन पावर लांच करने वाली है। मोटोरोला वन पावर की लांचिंग नई दिल्ली में आयोजित एक इवेंट में दोपहर 12 बजे से होगी। लांचिंग इवेंट का लाइव प्रसारण मोटोरोला के यूट्यूब चैनल पर होगा। बता दें कि मोटोरोला वन पावर को पिछले महीने IFA 2018 में लांच किया गया था। मोटोरोला वन पावर की बिक्री फ्लिपकार्ट से होगी।

    मोटोरोला वन पावर की कीमत

    वैसे तो कंपनी ने इस फोन की कीमत का अभी खुलासा नहीं किया है लेकिन उम्मीद की जा रही है कि मोटोरोला वन पावर की कीमत 14,000 रुपये के करीब होगी। यदि ऐसा होगा तो मोटोरोला वन पावर की सीधी टक्कर आसुस जेनफोन मैक्स प्रो एम1, रेडमी 6 प्रो और रेडमी नोट 5 प्रो से होगी।

    विज्ञापन

    मोटोरोला वन पावर की स्पेसिफिकेशन

    फीचर्स की बात करें तो मोटोरोला वन पावर में एंड्रॉयड ओरियो 8.1 मिलेगा और कंपनी का दावा है कि इस फोन को एंड्रॉयड पाई 9.0 का भी अपडेट मिलेगा। मोटोरोला वन पावर में 6.2 इंच की फुल एचडी प्लस LCD मैक्स विजन डिस्प्ले मिलेगी जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19:9 होगा। इसके अलावा फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 509 जीपीयू, 4 जीबी रैम और 64 जीबी की स्टोरेज मिलेगी जिसे 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    iVoomi iPro की अनबॉक्सिंग: फुल व्यू डिस्प्ले वाला सबसे सस्ता स्मार्टफोन

    मोटोरोला वन पावर के कैमरे की बात करें तो इस फोन में डुअल रियर कैमरा मिलेगा जिसमें एक कैमरा 16 मेगापिक्सल का और दूसरा 5 मेगापिक्सल का होगा, वहीं फ्रंट कैमरा 12 मेगापिक्सल का होगा। फोन में 5000 एमएएच की बैटरी मिलेगी जिसे लेकर कंपनी का दावा है कि 15 मिनट की चार्जिंग में 6 घंटे का बैकअप मिलेगा। इसके अलावा कनेक्टिविटी के लिए 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 एमएम का हेडफोन जैक मिलेगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें