5000mAh की बैटरी के साथ भारत में लांच हुआ मोटोरोला वन पावर

टेक डेस्क, अमर उजाला
Mon, 24 Sep 2018 01:36 PM IST
विज्ञापन
Motorola One Power Launched in India With 5000mAh Battery
Motorola One Power

    लेनोवो के स्वामित्व वाली कंपनी मोटोरोला ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन मोटोरोला वन पावर लांच कर दिया है। मोटोरोला वन पावर में एंड्रॉयड वन दिया गया है जैसा कि शाओमी एमआई ए2 में है। इसके अलावा इस फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर है और आईफोन x जैसी नॉच डिस्प्ले है। मोटोरोला वन पावर की लांचिंग के दौरान कंपनी ने पोको एफ1 और शाओमी के फोन पर चुटकी लेते हुए कहा कि इस फोन में आप नेटफ्लिक्स और एमेजॉन के एचडी वीडियो देख सकेंगे, क्योंकि मोटोरोला वन पावर वाइडवाइन एल1 सर्टिफाइड है।

    मोटोरोला वन पावर की कीमत

    मोटोरोला वन पावर की भारत में कीमत 15,999 रुपये है और इसकी बिक्री सिर्फ फ्लिपकार्ट से 15 अक्टूबर से होगी। इसके लिए रजिस्ट्रेशन शुरू आज से ही शुरू हो गया है।

    विज्ञापन

    मोटोरोला वन पावर की स्पेसिफिकेशन

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    फीचर्स की बात करें तो मोटोरोला वन पावर में एंड्रॉयड ओरियो 8.1 मिलेगा और कंपनी का दावा है कि इस फोन को एंड्रॉयड पाई 9.0 का भी अपडेट मिलेगा। मोटोरोला वन पावर में 6.2 इंच की फुल एचडी प्लस LCD मैक्स विजन डिस्प्ले मिलेगी जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19:9 होगा। इसके अलावा फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 509 जीपीयू, 4 जीबी रैम और 64 जीबी की स्टोरेज मिलेगी जिसे 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।

    मोटोरोला वन पावर के कैमरे की बात करें तो इस फोन में डुअल रियर कैमरा मिलेगा जिसमें एक कैमरा 16 मेगापिक्सल का और दूसरा 5 मेगापिक्सल का होगा, वहीं फ्रंट कैमरा 12 मेगापिक्सल का होगा। फोन में 5000 एमएएच की बैटरी मिलेगी जिसे लेकर कंपनी का दावा है कि 15 मिनट की चार्जिंग में 6 घंटे का बैकअप मिलेगा। इसके अलावा कनेक्टिविटी के लिए 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 एमएम का हेडफोन जैक मिलेगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें