Motorola One Fusion+ आज भारत में होगा लॉन्च, जानिए संभावित कीमत
मोटोरोला वन फ्यूजन प्लस स्मार्टफोन आज भारत में होगा लॉन्चकीमत होगी 25,000 रुपये से 31,000 रुपये के बीचमिलेगा पॉप-अप कैमरा का सपोर्ट

विस्तार
स्मार्टफोन निर्माता कंपनी मोटोरोला (Motorola) ने अपने लेटेस्ट हैंडसेट वन फ्यूजन प्लस (Motorola One Fusion+) को पिछले सप्ताह यूरोप में लॉन्च किया था। वहीं, अब कंपनी इस स्मार्टफोन को आज (16 जून 2020) भारत में पेश करने वाली है। यूजर्स को इस स्मार्टफोन में 5,000 एमएएच की बैटरी समेत दमदार प्रोसेसर का सपोर्ट मिलेगा। इसके अलावा इस डिवाइस में पॉप-अप सेल्फी कैमरा भी दिया गया है। तो आइए जानते हैं मोटोरोला वन फ्यूजन प्लस स्मार्टफोन की संभावित कीमत के बारे में...
सामने आई रिपोर्ट्स के अनुसार, मोटोरोला वन फ्यूजन प्लस स्मार्टफोन की कीमत भारत में 25,000 रुपये से 31,000 रुपये के बीच होगी। हालांकि, इस स्मार्टफोन की असल कीमत की जानकारी लॉन्चिंग के बाद ही मिलेगी। आपको बता दें कि इस स्मार्टफोन को यूरोप में 299 यूरो (करीब 25,400 रुपये) के प्राइस टैग के साथ पेश किया गया था।
मोटोरोला वन फ्यूजन प्लस स्मार्टफोन का लॉन्चिंग कार्यक्रम आज दोपहर 12 बजे शुरू होगा। इस कार्यक्रम को कंपनी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर देखा जा सकता है।