Motorola One Fusion+ पॉप-अप सेल्फी कैमरा के साथ भारत में हुआ लॉन्च, जानें कीमत

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Tue, 16 Jun 2020 12:45 PM IST
सार

मोटोरोला वन फ्यूजन प्लस भारत में हुआ लॉन्चमिला पॉप-अप सेल्फी कैमरा का सपोर्टकीमत है 16,999 रुपये

विज्ञापन
Motorola One Fusion plus smartphone launched in india know price and specifications
Motorola One Fusion+ - फोटो : motorola

    विस्तार

    मोटोरोला (Motorola) ने अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन वन फ्यूजन प्लस (Motorola One Fusion+) को भारत में लॉन्च कर दिया है। यूजर्स को इस स्मार्टफोन में पॉप-अप सेल्फी कैमरा, 5,000 एमएएच की बैटरी और एचडी डिस्प्ले का सपोर्ट मिला है। इसके अलावा इस स्मार्टफोन में गूगल असिस्टेंट का बटन भी दिया गया है। आपको बता दें कि कंपनी ने मोटोरोला वन फ्यूजन प्लस स्मार्टफोन को इससे पहले पिछले सप्ताह यूरोप में पेश किया था।

    मोटोरोला वन फ्यूजन प्लस स्मार्टफोन के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 16,999 रुपये है। इस स्मार्टफोन को Twilight ब्लू और Moonlight व्हाइट कलर ऑप्शन के साथ खरीदा जा सकता है। वहीं, इस स्मार्टफोन की बिक्री ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर 24 जून से शुरू होगी।

    विज्ञापन

    मोटोरोला वन फ्यूजन प्लस स्मार्टफोन में 6.5 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 1,080x2,340 पिक्सल है। साथ ही इस स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 730 प्रोसेसर का सपोर्ट दिया गया है। वहीं, यह स्मार्टफोन स्टॉक एंड्रॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें