Motorola One Fusion+ की फ्लैश सेल आज, जानिए कीमत और ऑफर
मोटोरोला वन फ्यूजन प्लस की आज फ्लैश सेलग्राहकों को मिलेगा पांच फीसदी का डिस्काउंटकीमत है 17,499 रुपये

विस्तार
मोटोरोला के शानदार स्मार्टफोन वन फ्यूजन प्लस की आज (27 जुलाई 2020) भारत में फ्लैश सेल है। यह सेल दोपहर 12 बजे से कंपनी की आधिकारिक साइट और ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर शुरू होगी। ग्राहकों को वन फ्यूजन प्लस स्मार्टफोन की खरीदारी करने पर डिस्काउंट से लेकर कैशबैक तक मिलेगा। इसके अलावा इस स्मार्टफोन पर नो-कॉस्ट ईएमआई भी दी गई है। हालांकि, इस स्मार्टफोन की डिलीवरी कंटेनमेंट जोन में नहीं की जाएगी।
मोटोरोला वन फ्यूजन प्लस के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 17,499 रुपये है। ऑफर की बात करें तो ग्राहकों को फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने पर पांच फीसदी का डिस्काउंट मिलेगा, जबकि फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक बज से पेमेंट करने पर पांच फीसदी का कैशबैक दिया जाएगा। इसके अलावा इस स्मार्टफोन को 1,945 प्रति माह नो-कॉस्ट ईएमआई के साथ खरीदा जा सकता है।
मोटोरोला वन फ्यूजन प्लस स्मार्टफोन में 6.5 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 1,080x2,340 पिक्सल है। साथ ही इस स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 730 प्रोसेसर का सपोर्ट दिया गया है। वहीं, यह स्मार्टफोन स्टॉक एंड्रॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।