नए एडिशन में लॉन्च हुआ मोटोरोला Moto G5S, जानिए कीमत और फीचर्स

amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत
Sun, 15 Oct 2017 03:09 PM IST
Motorola Moto G5S Midnight Blue edition launched in India at Rs 14999
Moto G5S Midnight Blue edition

    मोटोरोला ने अपने मोटो G5S का नया Midnight Blue एडिशन भारत में लॉन्च किया है। मोटो G5S पहले से ही फाइन गोल्ड और लूनर ग्रे कलर में आता है, जिसमें अब मिडनाइट ब्लू कलर भी अब जुड़ गया है। कंपनी ने मोटो G5S मिडनाइट ब्लू एडिशन की कीमत 14999 रुपए रखी है। हालांकि बता दें कि कंपनी फेस्टिव सीजन को देखते हुए मोटो G5S को 12,999 रुपए के स्पेशल प्राइज पर बेच रही है। इसके अलावा फोन पर ईएमआई ऑप्शन भी उपलब्ध है। इसे ऑनलाइन के अलावा ऑफलाइन स्टोर्स पर भी खरीदा जा सकता है।

    कलर के अलावा फोन के स्पेसिफिकेशन में कोई बदलाव नहीं किया गया है। स्पेशल एडिशन वाले मोटो जी5एस में भी 5.2 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले दी गई है जिसका रिजोल्यूशन 1920 x 1080 पिक्सल है। डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन दी गई है। इस डुअल सिम स्मार्टफोन में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन ऑक्टाकोर 430 प्रोसेसर दिया गया है और यह एंड्रॉयड 7.1.1 पर काम करता है।

    पढ़ें: फेसबुक पर इस मैसेज का भूलकर भी ना करें रिप्लाई, सेंड हो सकती हैं पर्सनल फोटो

    फोन में 4 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। कैमरे की बात करें तो इसमें 16 मेगापिक्सल का रियर और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। फ्रंट कैमरे में भी एलईडी फ्लैश दी गई है। फोन में 3000 एमएएच की बैटरी है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें