मोटोरोला ने चुपके से लॉन्च किया Motorola Moto E20 स्मार्टफोन, जानें फीचर्स और कीमत

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 16 Sep 2021 12:37 PM IST
सार

Motorola Moto E20 की कीमत 99.99 यूरो यानी करीब 8,700 रुपये है। इस कीमत में 2 जीबी रैम और 32 जीबी की स्टोरेज मिलेगी। फोन को कोस्टल ब्लू और ग्रेफाइट ग्रे कलर में खरीदा जा सकेगा।

विज्ञापन
Motorola Moto E20 launched With Dual Rear Cameras know price and specifications
Motorola Moto E20 - फोटो : Androidworld

    विस्तार

    मोटोरोला ने अपने नए स्मार्टफोन Motorola Moto E20 को यूरोप में चुपके से लॉन्च कर दिया है। Motorola Moto E20 एक किफायती स्मार्टफोन है जिसमें एचडी प्लस डिस्प्ले के साथ Unisoc प्रोसेसर दिया गया है। Motorola Moto E20 में डुअल रियर कैमरा सेटअप है और इसमें एंड्रॉयड 11 का गो वर्जन दिया गया है। इस नए फोन के अलावा Moto E20 भी जल्द लॉन्च होने वाला है। इस फोन को गिकबेंच पर देखा गया है।

    Motorola Moto E20 की कीमत

    Motorola Moto E20 की कीमत 99.99 यूरो यानी करीब 8,700 रुपये है। इस कीमत में 2 जीबी रैम और 32 जीबी की स्टोरेज मिलेगी। फोन को कोस्टल ब्लू और ग्रेफाइट ग्रे कलर में खरीदा जा सकेगा। इसकी बिक्री अगले महीने से शुरू होगी। भारत में Motorola Moto E20 की लॉन्चिंग को लेकर फिलहाल कोई खबर नहीं है।

    विज्ञापन

    Motorola Moto E20 की स्पेसिफिकेशन

    Motorola Moto E20 में एंड्रॉयड 11 का गो एडिशन दिया गया है। फोन में 6.5 इंच की मैक्सविजन एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 720x1600 पिक्सल है। डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 60Hz है। फोन में ऑक्टाकोर Unisoc T606 प्रोसेसर, 2 जीबी रैम और 32 जीबी की स्टोरेज है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Motorola Moto E20 का कैमरा

    कैमरे की बात करें तो लेनेवो के स्वामित्व वाली कंपनी मोटोरोला के इस फोन में डुअल रियर कैमरा है जिसमें प्राइमरी लेंस 13 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर f/2.2 है। वहीं दूसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर है। फोन में सेल्फी के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

    Motorola Moto E20 की बैटरी

    मोटोरोला के इस फोन में 4G, Wi-Fi, ब्लूटूथ, GPS/A-GPS, माइक्रो यूएसबी और 3.5mm का हेडफोन जैक है। फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। इसके अलावा गूगल असिस्टेंट के लिए अलग से एक बटन भी है। फोन को वॉटर और डस्टप्रूफ के लिए IP52 की रेटिंग मिली है। इस फोन में 4000mAh की बैटरी है जिसके साथ 10W की चार्जिंग का सपोर्ट है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें