Motorola: Moto G10 Power और Moto G30 अगले सप्ताह भारत में होंगे लॉन्च

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 06 Mar 2021 12:00 PM IST
सार

Moto G30 पिछले महीने यूरोप में लॉन्च किया गया है64 मेगापिक्सल कैमरे से लैस है Moto G30Moto G10 Power में मिलेगा चार कैमरे का सपोर्ट

विज्ञापन
Motorola G10 Power Moto G30 Launch Date in India on 9th march price and specifcations
मोटोरोला: Moto G10 Power, Moto G30 - फोटो : motorolaindia

    विस्तार

    मोटोरोल की जी सीरीज के दो स्मार्टफोन अगले सप्ताह भारत में लॉन्च होने वाले हैं। मोटोरोला ने सोशल मीडिया पर Moto G10 Power और Moto G30 का टीजर जारी किया है। Moto G10 Power और Moto G30 नौ मार्च 2021 को भारत में लॉन्च होंगे। फ्लिपकार्ट से इन दोनों फोन की बिक्री होगी। फ्लिपकार्ट पर भी Moto G10 Power और Moto G30 का पेज लाइव हो गया है। बता दें कि इससे पहले Moto G30 को फरवरी में यूरोप में Moto G10 के साथ लॉन्च किया गया है। Moto G10 Power कंपनी का नया फोन है जिसे पहली बार भारत में ही लॉन्च किया जाएगा।

    Moto G10 Power और Moto G30 की लॉन्चिंग भारत में नौ मार्च को दोपहर 12 बजे होगी। दोनों फोन में स्टॉक एंड्रॉयड मिलेगा। इसके अलावा दोनों फोन की डिस्प्ले स्टाइल वॉटरड्रॉप नॉच मिलेगी। सामने आई तस्वीर के मुताबिक Moto G10 Power और Moto G30 में क्वॉड रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। Moto G10 Power को लेकर खबर है कि इसमें 48 मेगापिक्सल का रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, वहीं Moto G30 में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा मिलेगा।

    विज्ञापन

    Moto G30 की स्पेसिफिकेशन

    Moto G30 में एंड्रॉयड 11 दिया गया है। मोटोरोला के इस फोन में 6.5 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है जिसका रिजॉल्यूशन 720x1600 पिक्सल है और रिफ्रेश रेट 90Hz है। फोन में स्नैपड्रैगन 662 प्रोसेसर, 6 जीबी रैम और 128 जीबी की स्टोरेज दी गई है जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकेगा।कैमरे की बात करें तो मोटो के इस फोन में चार रियर कैमरे हैं जिनमें मेन लेंस 64 मेगापिक्सल का है और इसका अपर्चर f/1.7 है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    फोन में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल दूसरा लेंस, दो मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और चौथा लेंस 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर है। सेल्फी के लिए इसमें 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में 4G, Wi-Fi, ब्लूटूथ 5.0, NFC, GPS, 3.5mm हेडफोन जैक और टाइप सी पोर्ट है। फोन में 5000mAh की बैटरी है जो कि 20W का फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें