गजब: Motorola ला रहा है 200 मेगापिक्सल कैमरे वाला फोन, फीचर्स हुए लीक

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 29 Mar 2022 12:38 PM IST
सार

Motorola Frontier की फोटो चाइनीज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Weibo पर टिप्स्टर Fenibook ने लीक की है। लीक रिपोर्ट के मुताबिक फोन में सैमसंग का Samsung ISOCELL HP1 सेंसर मिलेगा जिसे कंपनी ने सितंबर 2021 में लॉन्च किया है।

Motorola Frontier Leak image show a 200 Megapixel Samsung Sensor
Motorola Frontier - फोटो : twitter/evan blass

    विस्तार

    अभी तक आप किसी स्मार्टफोन में 108 मेगापिक्सल के कैमरे का ही इस्तेमाल कर रहे हैं लेकिन जल्द ही आपके हाथ में 200 मेगापिक्सल कैमरे वाला फोन होगा। Motorola Frontier को लेकर खबर है कि इस फोन को इस साल के अंत तक 200 मेगापिक्सल कैमरे के साथ लॉन्च किया जाएगा। मोटोरोला के इस फोन के रियर कैमरे की डिजाइन भी सामने आई है।

    लीक डिजाइन के मुताबिक रियर पैनल पर 200 मेगापिक्सल का HPI सेंसर है जिसके साथ ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन भी मिलेगा। कैमरे का अपर्चर f/2.2 होगा। Motorola Frontier की फोटो चाइनीज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Weibo पर टिप्स्टर Fenibook ने लीक की है। लीक रिपोर्ट के मुताबिक फोन में सैमसंग का Samsung ISOCELL HP1 सेंसर मिलेगा जिसे कंपनी ने सितंबर 2021 में लॉन्च किया है। यह सेंसर 8K वीडियो को 30fps पर रिकॉर्ड कर सकता है।

    Motorola Frontier की संभावित स्पेसिफिकेशन

    Motorola Frontier को लेकर पहले भी कुछ रिपोर्ट लीक हुई हैं जिनके मुताबिक इस फोन में 6.67 इंच की फुल एचडी प्लस OLED कर्व्ड डिस्प्ले मिलेगी जिसका रिफ्रेश रेट 144Hz होगा। फोन में स्नैपड्रैगन SM8475 प्रोसेसर मिलेगा जो कि स्नैपड्रैगन 8 Gen 1 का अपग्रेडेड वर्जन होगा। इसके अलावा फोन में 12 जीबी LPDDR5 रैम और 256 जीबी UFS 3.1 स्टोरेज मिलेगी।

    फोन में तीन रियर कैमरे मिल सकते हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 200 मेगापिक्सल का ISOCELL HP1 सेंसर होगा। दूसरा लेंस 50 मेगापिक्सल का वाइड एंगल होगा और तीसरा लेंस 12 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस होगा। फ्रंट में 60 मेगापिक्सल का कैमरा मिल सकता है। फोन में 125W की चार्जिंग के साथ 4500mAh की बैटरी मिल सकती है जिसके साथ 50W की वायरलेस चार्जिंग का भी सपोर्ट होगा।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें