Motorola Edge S Pioneer एडिशन हुआ लॉन्च, डुअल सेल्फी कैमरे से लैस है यह फोन
सेल्फी के लिए इस फोन में डुअल फ्रंट कैमरा दिया गया है जिसमें पहला लेंस 16 मेगापिक्सल का और दूसरा 8 मेगापिक्सल का है।

विस्तार
मोटोरोला ने Motorola Edge S Pioneer एडिशन को चीन में लॉन्च कर दिया है। Motorola Edge S Pioneer की बिक्री चीन में सिंगल कलर वेरियंट और स्पेसिफिकेशन में हो रही है। मजे की बात यह है कि Motorola Edge S Pioneer एडिशन की कीमत पहले से मौजूद वेरियंट से कम है। बता दें कि इसी साल जनवरी में कंपनी ने Motorola Edge S को पेश किया था। Motorola Edge S Pioneer में 8 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक की स्टोरेज दी गई है।
Motorola Edge S Pioneer एडिशन की कीमत
Motorola Edge S Pioneer एडिशन की कीमत 1,999 चीनी युआन यानी करीब 22,600 रुपये है। इस कीमत में 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की स्टोरेज मिलेगी। बता दें कि Motorola Edge S की भी शुरुआती कीमत 1,999 चीनी युआन यानी करीब 22,600 रुपये है। फोन की बिक्री लेनोवो की साइट से हो रही है।
Motorola Edge S Pioneer एडिशन की कीमत
Motorola Edge S Pioneer एडिशन में Motorola Edge S के मुकाबले कोई बदलाव नहीं किया गया है। फोन में एंड्रॉयड 11 आधारित MyUI है। फोन में 6.7 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2520 पिक्सल है और रिफ्रेश रेट 90Hz है। डिस्प्ले के साथ HDR10 का भी सपोर्ट है। फोन में स्नैपड्रैगन 870 प्रोसेसर दिया गया है। इसके अलावा इसमें 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की स्टोरेज है।
Motorola Edge S Pioneer एडिशन का कैमरा
फोन में चार रियर कैमरे हैं जिनमें पहला लेंस 64 मेगापिक्सल है जिसका अपर्चर f/1.7 है। वहीं दूसरा लेंस 16 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल है। तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर और चौथा टाइम ऑफ फ्लाइट सेंसर है। सेल्फी के लिए इस फोन में डुअल फ्रंट कैमरा दिया गया है जिसमें पहला लेंस 16 मेगापिक्सल का और दूसरा 8 मेगापिक्सल का है।
Motorola Edge S Pioneer एडिशन की बैटरी
कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6, ब्लूटूथ 5.1, GPS/A-GPS, NFC, USB टाईप-सी पोर्ट और 3.5mm का हेडफोन जैक भी मिलेगा। इसमें 5000mAh की बैटरी है जो 20W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह फोन IP52 स्प्लैश प्रूफ है।
- Apple WWDC 2021 का हुआ एलान, 7 जून को होगा इवेंट, जानें क्या-क्या हो सकता है लॉन्च
- 2021 में सबसे तेजी से उभरता हुआ ब्रांड बना POCO, पहली तिमाही में 300 फीसदी की ग्रोथ
- Clubhouse एंड्रॉयड एप की दीवानगी, चार दिन में डाउनलोडिंग एक करोड़ के पार
- OnePlus ने भारत में लॉन्च किया 40 इंच का नया स्मार्ट टीवी, कीमत 25,000 से भी कम