200 मेगापिक्सल कैमरे के साथ Motorola ने भारत में लॉन्च किया यह फोन, जानें कीमत और फीचर्स

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 13 Sep 2022 12:43 PM IST
सार

Motorola Edge 30 Ultra की कीमत 59,999 रुपये रखी गई है और इस कीमत में 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट मिलेगा। फोन को फ्लिपकार्ट से बिग बिलियन डेज में 54,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। Motorola Edge 30 Fusion की कीमत 42,999 रुपये है, हालांकि सेल में इसे 39,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा।

Motorola Edge 30 Ultra Motorola Edge 3 With 200 MP Camera to Launch in India Know Features Price Specification
Motorola Edge Ultra 30 - फोटो : Motorola

    विस्तार

    Motorola इंडिया ने भारत में अपने दो नए स्मार्टफोन पेश किए हैं जिनमें Motorola Edge 30 Ultra और Motorola Edge 30 Fusion शामिल हैं। Motorola के इन दोनों फोन में से एक में स्नैपड्रैगन 8+ Gen 1 प्रोसेसर के साथ 200 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। Motorola ने इन दोनों फोन को पिछले महीने ही चीन में लॉन्च किया है। भारत में Motorola Edge 30 Ultra और Motorola Edge 30 Fusion का मुकाबला Asus ROG 5S, Vivo X70 Pro+ और iQoo 9 जैसे स्मार्टफोन के साथ होगा।

    Motorola Edge 30 Ultra की कीमत 59,999 रुपये रखी गई है और इस कीमत में 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट मिलेगा। फोन को फ्लिपकार्ट से बिग बिलियन डेज में 54,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। Motorola Edge 30 Fusion की कीमत 42,999 रुपये है, हालांकि सेल में इसे 39,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा।

    Motorola Edge 30 Ultra को चार साल तक एंड्रॉयड 13,14 और 15 का अपडेट मिलेगा। इसके अलावा सिक्योरिटी अपडेट भी मिलेंगे। फोन में 6.67 इंच की कर्व्ड pOLED डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 144Hz है। डिस्प्ले के साथ HDR10+ और गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन है। डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 1250 निट्स है। इसमें Snapdragon 8+ Gen 1 प्रोसेसर के साथ 8 जीबी तक LPDDR5 रैम और 128 जीबी की स्टोरेज है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें