144Hz रिफ्रेश रेट के साथ Motorola Edge 30 Pro भारत में लॉन्च, इन फोन से होगा मुकाबला

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 25 Feb 2022 09:47 AM IST
सार

Motorola Edge 30 Pro की कीमत 49,999 रुपये रखी गई है। यह कीमत 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की है। फोन को कॉसमोस ब्लू और स्टारडस्ट व्हाइट कलर में खरीदा जा सकेगा।

Motorola Edge 30 Pro launched in India With Snapdragon 8 Gen 1 SoC Price and Specifications
Motorola Edge 30 Pro - फोटो : amarujala

    विस्तार

    मोटोरोला ने अपने नए स्मार्टफोन Motorola Edge 30 Pro को भारतीय बाजार में उतार दिया है। नया फोन पिछले साल लॉन्च हुए Motorola Edge 20 Pro का अपग्रेडेड वर्जन है। Motorola Edge 30 Pro में 144Hz की pOLED डिस्प्ले दी गई है। इसके अलावा इसमें तीन रियर कैमरे दिए गए हैं। मोटोरोला के इस फोन में 68W की फास्ट चार्जिंग भी मिलेगी। फोन में 'Ready For' नाम से एक खास फीचर है जिसकी मदद से यूजर्स अपने फोन को बड़ी स्क्रीन जैसे वेबकैम पर शेयर कर सकेंगे। Motorola Edge 30 Pro का मुकाबला भारतीय बाजार में Asus ROG Phone 5s, Vivo X70 Pro और iQoo 9 सीरीज के फोन के साथ है।

    Motorola Edge 30 Pro की कीमत

    Motorola Edge 30 Pro की कीमत 49,999 रुपये रखी गई है। यह कीमत 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की है। फोन को कॉसमोस ब्लू और स्टारडस्ट व्हाइट कलर में खरीदा जा सकेगा। इसकी बिक्री 4 मार्च से ऑफलाइन और फ्लिपकार्ट से होगी। एसबीआई क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 5,000 रुपये का कैशबैक मिलेगा।

    Motorola Edge 30 Pro की स्पेसिफिकेशन

    Motorola Edge 30 Pro में एंड्रॉयड 12 है। इसमें 6.7 इंच की फुल एचडी प्लस pOLED डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2400 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 144Hz है। डिस्प्ले पर 2.5D कर्व्ड गोरिल्ला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन है फोन में स्नैपड्रैगन 8 Gen 1 प्रोसेसर के साथ 8 जीबी LPDDR5 रैम और 128 जीबी की स्टोरेज है।

    Motorola Edge 30 Pro का कैमरा

    मोटो के इस फोन में तीन रियर कैमरे हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर f/1.8 है। लेंस के साथ ओमनी डायरेक्शनल ऑटोफोकस है। साथ ही ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) का भी सपोर्ट दिया गया है। इस फोन में दूसरा लेंस 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल और तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर है। फोन से 8K वीडियो 24fps पर रिकॉर्ड किया जा सकता है। फ्रंट में 60 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

    Motorola Edge 30 Pro की बैटरी

    Motorola Edge 30 Pro में कनेक्टिविटी के लिए 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6E, ब्लूटूथ v5.2, GPS/A-GPS, NFC और USB Type-C पोर्ट दिया गया है। फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर है। फोन में डुअल स्टीरियो स्पीकर है जिसके साथ डॉल्बी एटमॉस का सपोर्ट है। इसमें तीन माइक्रोफोन दिए गए हैं। फोन को IP52 की रेटिंग मिली है। Motorola Edge 30 Pro में 4800mAh की बैटरी है जिसके साथ 68W TurboPower फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। दावा है कि महज 15 मिनट में 50 फीसदी बैटरी चार्ज हो जाएगी। फोन के साथ 15W वायरलेस चार्जिंग भी मिलेगी।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें