Motorola Edge 30 Pro की भारत में पहली सेल आज, इसमें 144Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले
Motorola Edge 30 Pro में एंड्रॉयड 12 है। इसमें 6.7 इंच की फुल एचडी प्लस pOLED डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2400 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 144Hz है। डिस्प्ले पर 2.5D कर्व्ड गोरिल्ला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन है

विस्तार
मोटोरोला के नए स्मार्टफोन Motorola Edge 30 Pro को आज यानी चार मार्च 2022 में भारत में पहली बार खरीदने का मौका है। Motorola Edge 30 Pro की बिक्री आज दोपहर 12 बजे फ्लिपकार्ट और अन्य रिटेल स्टोर से होगी। Motorola Edge 30 Pro को पिछले सप्ताह भारत में लॉन्च किया गया था। Motorola Edge 30 Pro की खासियतों की बात करें तो इसमें स्नैपड्रैगन 8 Gen 1 प्रोसेसर के साथ 68W की फास्ट चार्जिंग दी गई है। इसके अलावा इसमें 8 जीबी रैम के सात 128 जीबी की स्टोरेज है।
Motorola Edge 30 Pro की कीमत 49,999 रुपये रखी गई है। यह कीमत 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की है। फोन को कॉसमोस ब्लू और स्टारडस्ट व्हाइट कलर में खरीदा जा सकेगा। एसबीआई क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 5,000 रुपये का कैशबैक मिलेगा। जियो के ग्राहकों को 10,000 रुपये तक के फायदे मिलेंगे।
Motorola Edge 30 Pro में एंड्रॉयड 12 है। इसमें 6.7 इंच की फुल एचडी प्लस pOLED डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2400 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 144Hz है। डिस्प्ले पर 2.5D कर्व्ड गोरिल्ला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन है फोन में स्नैपड्रैगन 8 Gen 1 प्रोसेसर के साथ 8 जीबी LPDDR5 रैम और 128 जीबी की स्टोरेज है।