Motorola Edge 30 कीमत हुई लीक, 12 मई को है भारत में लॉन्चिंग

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 11 May 2022 12:37 PM IST
सार

Motorola Edge 30 की कीमत 27,999 रुपये होगी और बैंक ऑफर के साथ फोन पर 2,000 रुपये की छूट मिलेगी जिसके बाद फोन की इफेक्टिव प्राइस 25,999 रुपये हो जाएगी।

विज्ञापन
Motorola Edge 30 Price in India leaked Ahead of Launch on May 12
Motorola Moto Edge 30 (ref.) - फोटो : Motorola

    विस्तार

    मोटोरोला के नए फोन Motorola Edge 30 की लॉन्चिंग भारत में 12 मई 2022 को होने वाली है लेकिन लॉन्चिंग से ठीक पहले Motorola Edge 30 की कीमत लीक हो गई है। फोन की कीमत के अलावा लॉन्चिंग ऑफर की भी जानकारी सामने आई है। टिप्स्टर अभिषेक यादव के एक ट्वीट के मुताबिक Motorola Edge 30 की कीमत 27,999 रुपये होगी और बैंक ऑफर के साथ फोन पर 2,000 रुपये की छूट मिलेगी जिसके बाद फोन की इफेक्टिव प्राइस 25,999 रुपये हो जाएगी।

    Motorola Moto Edge 30 की स्पेसिफिकेशन

    Motorola Moto Edge 30 (ref.)
    Motorola Moto Edge 30 (ref.) - फोटो : Motorola

    Motorola Moto Edge 30 को 6.5 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया जाएगा जिसके साथ HDR10+ का सपोर्ट होगा और डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 144Hz होगा। डिस्प्ले की डिजाइन पंचहोल होगी। रिपोर्ट के मुताबिक Motorola Moto Edge 30 में स्नैपड्रैगन 778G+ प्रोसेसर मिलेगा।

    विज्ञापन

    इसके अलावा फोन में 8 जीबी तक LPDDR4x रैम के साथ 256 जीबी तक की स्टोरेज मिल सकती है। फोन में एंड्रॉयड 12 आधारित My UX मिलेगा जो कि स्टॉक एंड्रॉयड जैसा होगा। फोन में 4020mAh की बैटरी मिलेगी जिसके साथ 33W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट होगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    जहां तक कैमरे का सवाल है तो मोटो के इस फोन में 50 मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। प्राइमरी लेंस के साथ ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेश (OIS) मिलेगा। इसमें 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल भी मिलेगा। तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर होगा। सेल्फी के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा।

    Motorola Moto Edge 30 में कनेक्टिविटी के लिए डुअल 5जी सिम, वाई-फाई 6E, ब्लूटूथ 5.2, NFC और यूएसबी टाईप-सी के साथ 3.5mm का हेडफोन जैक मिलेगा। फोन का वाटर रेसिस्टेंट के लिए IP52 की रेटिंग मिलेगी।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें