Motorola: Moto G10 Power और Moto G30 अगले सप्ताह भारत में होंगे लॉन्च

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 10 Aug 2021 12:36 PM IST
सार

Motorola Edge 20 के अलावा Motorola Edge 20 Fusion को भी भारत में लॉन्च किया जाएगा। कहा जा रहा है कि Motorola Edge 20 में गेमिंग मोड के दौरान 576Hz का रिफ्रेश रेट मिलेगा।

विज्ञापन
motorola edge 20 motorola edge 20 fusion smartphone launched date in india on august 17 know specification
Motorola Edge 20 और Motorola Edge 20 Fusion - फोटो : Motorola India/twitter

    विस्तार

    Motorola Edge 20 की लॉन्चिंग तारीख भारत में कंफर्म हो गई है। Motorola Edge 20 को कंपनी 17 अगस्त को भारत में लॉन्च करेगी। इसकी जानकारी मोटोरोला ने सोशल मीडिया के जरिए दी है। यह फोन पहले Motorola Edge 20 Lite और Motorola Edge 20 Pro के साथ कई अन्य मार्केट में लॉन्च हो चुका है। Motorola Edge 20 के अलावा Motorola Edge 20 Fusion को भी भारत में लॉन्च किया जाएगा। कहा जा रहा है कि Motorola Edge 20 में गेमिंग मोड के दौरान 576Hz का रिफ्रेश रेट मिलेगा। फोन की बिक्री फ्लिपकार्ट से होगी।

    Motorola Edge 20, Motorola Edge 20 Fusion की संभावित कीमत

    Motorola Edge 20 की वास्तविक कीमत तो लॉन्चिंग के बाद ही पता चलेगी, लेकिन यूरोपियन बाजार की कीमत से भारतीय कीमत का अंदाजा लगाया जा सकता है। Motorola Edge 20 को यूरोप में 499.99 यूरो यानी करीब 43,600 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया है।

    विज्ञापन

    यह कीमत 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की है। वहीं Motorola Edge 20 Fusion (लाइट का री-ब्रांडेड वर्जन) की कीमत 349.99 यूरो यानी करीब 30,500 रुपये है। फोन के साथ 8 जीबी रैम और 128 जीबी की स्टोरेज मिलेगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Motorola Edge 20 की स्पेसिफिकेशन

    Motorola Edge 20 में एंड्रॉयड 11 आधारित My UX है। इसके अलावा फोन में 6.7 इंच की फुल एचडी प्लस OLED डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 144Hz है और इसके साथ HDR10+ का सपोर्ट है। फोन के साथ स्नैपड्रैगन 778G प्रोसेसर, 8 जीबी रैम और 128 जीबी की स्टोरेज मिलेगी। इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा जिसमें प्राइमरी लेंस 108 मेगापिक्सल का है। सेल्फी के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें