Motorola Edge 20 और Motorola Edge 20 Fusion जल्द होंगे भारत में लॉन्च, टीजर रिलीज

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 09 Aug 2021 12:17 PM IST
सार

सोशल मीडिया अकाउंट्स की कवर फोटो को बदला गया है। टीजर प्रमोशन से पता चल रहा है कि Motorola Edge 20 Pro को भारत में लॉन्च नहीं किया जाएगा जिसे यूरोप में लॉन्च किया है।

विज्ञापन
Motorola Edge 20 and Edge 20 Fusion Teased to Launch in India soon
Motorola edge - फोटो : Motorola India/twitter

    विस्तार

    मोटोरोला इंडिया अपने दो नए स्मार्टफोन Motorola Edge 20 और Motorola Edge 20 Fusion को जल्द भारत में लॉन्च करने वाला है। मोटोरोला इन अपकमिंग फोन को लेकर सोशल मीडिया पर टीजर भी जारी कर रहा है। बचा दें कि ये दोनों इससे पहले पिछले महीने यूरोप में लॉन्च हो चुके हैं। इनमें से Motorola Edge 20 Fusion, Motorola Edge 20 Lite का री-ब्रांडेड वर्जन हो सकता है। Motorola Edge 20 और Motorola Edge 20 Fusion को भारत में एंड्रॉयड 11 के साथ लॉन्च किया जा सकता है।

    Motorola इंडिया ने अपने फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब अकाउंट पर फोन का टीजर जारी किया है। सोशल मीडिया अकाउंट्स की कवर फोटो को बदला गया है। टीजर प्रमोशन से पता चल रहा है कि Motorola Edge 20 Pro को भारत में लॉन्च नहीं किया जाएगा जिसे यूरोप में लॉन्च किया है।

    विज्ञापन

    Motorola Edge 20, Motorola Edge 20 Fusion की संभावित कीमत

    Motorola Edge 20 की वास्तविक कीमत तो लॉन्चिंग के बाद ही पता चलेगी, लेकिन यूरोपियन बाजार की कीमत से भारतीय कीमत का अंदाजा लगाया जा सकता है। Motorola Edge 20 को यूरोप में 499.99 यूरो यानी करीब 43,600 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    यह कीमत 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की है। वहीं Motorola Edge 20 Fusion (लाइट का री-ब्रांडेड वर्जन) की कीमत 349.99 यूरो यानी करीब 30,500 रुपये है। फोन के साथ 8 जीबी रैम और 128 जीबी की स्टोरेज मिलेगी।

    Motorola Edge 20 की स्पेसिफिकेशन

    Motorola Edge 20 में एंड्रॉयड 11 आधारित My UX है। इसके अलावा फोन में 6.7 इंच की फुल एचडी प्लस OLED डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 144Hz है और इसके साथ HDR10+ का सपोर्ट है। फोन के साथ स्नैपड्रैगन 778G प्रोसेसर, 8 जीबी रैम और 128 जीबी की स्टोरेज मिलेगी। इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा जिसमें प्राइमरी लेंस 108 मेगापिक्सल का है। सेल्फी के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें