धुलने वाला फोन: Motorola लाया कमाल का स्मार्टफोन, साबुन से धोकर कर सकेंगे साफ

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 18 Jun 2021 02:34 PM IST
सार

Motorola Defy

में 5000mAh की बैटरी है जो 20W की टर्बोपावर चार्ज को सपोर्ट करती है। बैटरी को लेकर 2 दिनों के बैकअप का दावा किया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें USB टाईप-सी पोर्ट, ब्लूटूथ v5, NFC, VoLTE और 3.5mm का ऑडियो जैक है।

विज्ञापन
Motorola Defy Rugged Smartphone launched With Up to 2 Day Battery and triple camera setup
Motorola Defy - फोटो : motorola

    विस्तार

    लेनोवो की स्वामित्व वाली कंपनी मोटोरोला ने एक ऐसा स्मार्टफोन लॉन्च किया है जिसे आप साबुन से धोकर आराम से साफ कर सकते हैं। मोटोरोला के इस फोन का नाम Motorola Defy है। Motorola Defy को IP68 की रेटिंग मिली है और मिलिट्री स्टैंडर्ड सर्टिफाइड फोन है। Motorola का कहना है कि Motorola Defy यह फोन डुअल सील्ड हाउसिंग के साथ आता है जिसका मतलब यह है कि यह फोन 5 फीट गहरे पानी में 35 मिनट तक रह सकता है। इसके अलावा बालू, धूल, नमक और नमी भी इस फोन का कुछ नहीं बिगाड़ सकते। Motorola Defy को वाइब्रेशन और ड्रॉप टेस्ट से भी गुजरना पड़ा है। 6 फीट से लगातार गिराने के बाद भी यह फोन खराब नहीं होगा। इस फोन को आप साबुन और माइल्ड डिसइंफेक्टेंट से भी धो सकते हैं।

    Motorola Defy की कीमत और उपलब्धता

    Motorola Defy की कीमत 329 यूरो यानी करीब 29,000 रुपये है। इसकी बिक्री सिर्फ 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज में होगी। इसे ब्लैक और फोर्ज्ड ग्रीन कलर में खरीदा जा सकेगा। इस फोन के साथ दो साल की वारंटी और सिक्योरिटी अपडेट मिलेगा। कंपनी ने भारत में इसकी उपलब्धता के बारे में जानकारी नहीं दी है।

    विज्ञापन

    Motorola Defy की स्पेसिफिकेशन

    Motorola Defy में एंड्रॉयड 10 दिया गया है। इसके अलावा इसे एंड्रॉयड 11 का भी अपडेट जल्द ही मिलेगा। फोन में डुअल सिम सपोर्ट है। इसमें 6.5 इंच की HD+ डिस्प्ले है जिसके ऊपर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास Victus का प्रोटेक्शन है। फोन में स्नैपड्रैगन 662 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम और 64 जीबी की स्टोरेज है जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से बढ़ा सकेंगे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Motorola Defy का कैमरा

    मोटोरोला के इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें प्राइमरी लेंस 48 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर f/1.8 है। वहीं दूसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर और तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर है। सेल्फी के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

    Motorola Defy की बैटरी

    इस फोन में 5000mAh की बैटरी है जो 20W की टर्बोपावर चार्ज को सपोर्ट करती है। बैटरी को लेकर 2 दिनों के बैकअप का दावा किया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें USB टाईप-सी पोर्ट, ब्लूटूथ v5, NFC, VoLTE और 3.5mm का ऑडियो जैक है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें