मोटोरोला के इन 8 स्मार्टफोन को मिलेगा एंड्रॉयड 9 पाई का अपडेट

टेक डेस्क, अमर उजाला
Fri, 17 Aug 2018 12:17 PM IST
विज्ञापन
Motorola announces list of Smartphones getting updates to Android 9 Pie
moto g6 plus

    गूगल ने कुछ दिन पहले ही एंड्रॉयड के 9वें वर्जन एंड्रॉयड पाई को रिलीज किया है। गूगल पिक्सल, शाओमी एमआई ए2 और वनप्लस 6 जैसे फोन को एंड्रॉयड पाई का अपडेट मिलने की पुष्टि हो ही गई है और अब इसी बीच लेनोवो के स्वामित्व वाली कंपनी मोटोरोला ने भी अपने उन स्मार्टफोन की लिस्ट जारी की है जिन्हें एंड्रॉयड पाई को अपडेट मिलेगा। तो आइए देखते हैं लिस्ट।

    मोटोरोला के जिन स्मार्टफोन को एंड्रॉयड पाई का अपडेट मिलेगा उनमें मोटो जे3, मोटो जे3 प्ले, मोटो जेड2 फोर्स एडिशन, मोटो जेड2 प्ले, मोटो एक्स4, मोटो जी6 प्लस, मोटो जी6 और मोटो जी6 प्ले के नाम शामिल हैं।

    विज्ञापन

    एंड्रॉयड पाई के खास फीचर्स

    एंड्रॉयड पाई की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसके अपडेट के बाद आपके फोन की बैटरी काफी लंबी चलेगी, भले ही आपके फोन की बैटरी कम क्षमता वाली ही क्यों ना हो। मोटोरोला ने भी कहा है कि एंड्रॉयड पाई के अपडेट मिलने के बाद कलरफुल सेटिंग्स मीनू, स्पिलट स्क्रीन, वॉल्यूम कंट्रोल के नए तरीके जैसे कई फीचर्स मिलेंगे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    इसके अलावा एंड्रॉयड पाई के अपडेट के बाद आपको आईफोन X जैसा डिस्प्ले के ऊपर डिस्प्ले कटआउट देखने को मिलेगा। ऐसे में आपको फुल व्यू डिस्प्ले मिलेगा। एंड्रॉयड पी में आपको नोटिफेकेशन से ही पता चल जाएगा कि वह किसी ग्रुप का मैसेज है या निजी। ऐसे में आप अपनी सहूलियत के हिसाब से रिप्लाई कर सकेंगे।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें