Moto Z2 Force भारत में इस दिन होगा लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत

टेक डेस्क, अमर उजाला
Sat, 10 Feb 2018 11:51 AM IST
विज्ञापन
Moto Z2 Force set to launch in India on February 15, Know price and specifications
Moto Z2 Force

    मोटोरोला भारतीय बाजार में अपना एक और दमदार स्मार्टफोन उतारने की तैयारी में है। Moto Z2 Force 15 फरवरी को भारत में लॉन्च होने वाला है। कंपनी ने इसके लिए मीडिया इनवाइट्स भी भेजने शुरू कर दिए हैं। फोन के साथ कंपनी Moto टर्बो पावर पैक मॉड भी देगी जिसे पिछले साल दिसंबर में लॉन्च किया गया था। इस मॉड की कीमत 5,999 रुपये है। बता दें कि मोटो जेड फोर्स को पिछले साल जुलाई में कंपनी ने पेश किया था और अमेरिका में इसकी बिक्री भी हो रही है।

    Moto Z2 Force की स्पेसिफिकेशन

    Moto Z2 Force
    Moto Z2 Force

    Moto Z2 Force की बॉडी को 7,000 सीरीज के एल्यूमिनियम से तैया किया गया है। इस फोन में एंड्रॉयड नूगट 7.1.1, 5.5 इंच की क्वॉड एचडी डिस्प्ले, क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर, 4GB और 6GB रैम होगी। फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप भी होगा जिसमें 12 मेगापिक्सल के दो सोनी IMX386 कैमरे होंगे। वहीं फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का होगा।

    विज्ञापन

    यह फोन 64GB और 128GB स्टोरेज के वेरियंट में मिलेगा जिसे 2TB तक बढ़ाया जा सकेगा। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4G LTE, डुअल बैंड Wi-Fi 802.11ac, ब्लूटूथ v4.2, NFC, GPS/A-GPS और 2730mAh की बैटरी होगी जो 15W वाले टर्बो चार्जर को सपोर्ट करेगी। कंपनी ने इस फोन के भारत में कीमत के बारे में अभी खुलासा नहीं किया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें