Moto Z2 Force भारत में हुआ लॉन्च, डिस्प्ले के साथ मिलेगी 4 साल की गारंटी

टेक डेस्क, अमर उजाला
Thu, 15 Feb 2018 01:01 PM IST
Moto Z2 Force Launched in India at Price of Rs 34,999 with 4 years guarantee against screen breakage
Moto Z2 Force

    मोटोरोला ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन मोटो जेड2 फोर्स लिमिटेड एडिशन में लॉन्च कर दिया है। इस फोन के सबसे बड़ी खासियत की बात करें तो इसमें 12 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप, डिस्प्ले पर शैटर शिल्ड और साथ में मिलने वाला टर्बो पावर मॉड है। कंपनी अपने भारतीय यूजर्स को खास तौर पर मोटो जेड2 फोर्स के साथ मोटो टर्बो पावर मॉड देगी जिसमें 3490mAh की बैटरी मिलेगी। यानी इस मॉड के साथ आपके फोन की बैटरी की क्षमता 6220 एमएएच हो जाएगी। इस मॉड की कीमत 5,999 रुपये है लेकिन फोन के साथ यह फ्री में मिलेगा।

    Moto Z2 Force की कीमत और स्पेसिफिकेशन

    Moto Z2 Force
    Moto Z2 Force

    Moto Z2 Force के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो फोन में मेटल बॉडी, एंड्रॉयड नूगट 7.1, 5.5 इंच की क्वॉड एचडी डिस्प्ले, क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर, 6GB रैम और 64 जीबी स्टोरेज मिलेगी जिसे 2 टीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा जिसमें 12 मेगापिक्सल के सोनी के दो IMX386 कैमरे होंगे। वहीं फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का होगा।

    कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4G LTE, डुअल बैंड Wi-Fi 802.11ac, ब्लूटूथ v4.2, NFC, GPS/A-GPS और 2730mAh की बैटरी होगी जो 15W वाले टर्बो चार्जर को सपोर्ट करेगी। इस फोन की कीमत 34,999 रुपये होगी। फोन की बिक्री गुरुवार की रात 12 बजे से फ्लिपकार्ट और मोटो हब से होगी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें