Moto के इस धांसू स्मार्टफोन की सेल भारत में शुरू, मिलेगी 6GB रैम

टेक डेस्क, अमर उजाला
Thu, 01 Feb 2018 09:50 AM IST
विज्ञापन
Moto X4 Sale starts in India from Flipkart and Moto Hub, Know price and  specifications
Moto X4

    मोटो एक्स4 के 6 जीबी रैम वाले वेरियंट की आज यानी गुरुवार को भारत में पहली सेल शुरू हो गई है। फोन की बिक्री आज से फ्लिपकार्ट और मोटो हब से हो रही है। बता दें कि इस फोन का 4 जीबी रैम वाला वेरियंट पिछले साल नवंबर में भारत में लॉन्च हुआ था। मोटोरोला के इस धांसू स्मार्टफोन के खासियत की बात करें तो इसे IP68 रेटिंग मिली है यानी यह फोन पूरी तरह से वाटरप्रूफ है। इसके अलावा फोन में डुअल रियर कैमरा और ऑडियो ब्लूटूथ मल्टी स्ट्रीमिंग फीचर है। यानी ब्लूटूथ के साथ आप एक बार में 4 ब्लूटूथ डिवाइस को एड कर सकते हैं। साथ ही सभी डिवाइस का वॉल्यूम कंट्रोल अलग-अलग कर सकते हैं।

    मोटो एक्स4 की कीमत और स्पेसिफिकेशन

    Moto X4
    Moto X4

    इस फोन में 5.2 इंच आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले, 2.2 गीगाहर्ट्ज का स्नैपड्रैगन 630 प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 508 जीपीयू है। फोन के स्टोरेज को 2टीबी तक बढ़ाया जा सकता है। ​फोन में एक खास मोटो की फीचर है जिसकी मदद से आपको किसी साइट या कंप्यूटर में बिना पासवर्ड लॉगिन कर सकेंगे। इसके लिए फोन में सिर्फ फिंगरप्रिंट स्कैन करना होगा।

    विज्ञापन

    फोन में डुअल कैमरा सेटअप है जिनमें एक कैमरा 12 मेगापिक्सल का और दूसरा 8 मेगापिक्सल का है। इसके अलावा फोन में फ्लैश लाइट के साथ 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। फोन में एंड्रॉयड ओरियो 8.0, 3000 एमएएच की बैटरी है। फोन 3 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज की कीमत 20,999 रुपये, 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 22,999 रुपये और 6 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 24,999 रुपये है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें