मोटोरोला ने लॉन्च किया एक और दमदार टैब, जानें फीचर्स और कीमत

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 14 Jan 2022 09:44 AM IST
सार

Moto Tab G70 की कीमत 2,399 ब्राजीलियन रियाल यानी करीब 28,000 रुपये है। यह कीमत 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज की है। टैब को ग्रीन कलर में खरीदा जा सकेगा।

विज्ञापन
Moto Tab G70 launched With MediaTek Helio G90T SoC 7700mAh Battery price and specifications
Moto Tab G70 - फोटो : motorola

    विस्तार

    मोटोरोला ने Moto Tab G70 को ब्राजील में लॉन्च कर दिया है। Moto Tab G70 में एंड्रॉयड 11 दिया गया है। इसके अलावा इसमें 2K डिस्प्ले है जिसकी ब्राइटनेस 400 निट्स है। Moto Tab G70 में मीडियाटेक हीलियो G90T प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम और 64 जीबी की स्टोरेज दी गई है। इसके अलावा इस टैब में क्वॉड स्पीकर भी है जिसके साथ डॉल्बी एटमॉस का सपोर्ट है। पिछले साल मोटोरोला ने Moto Tab G20 टैब पेश किया था।

    Moto Tab G70 की कीमत

    Moto Tab G70 की कीमत 2,399 ब्राजीलियन रियाल यानी करीब 28,000 रुपये है। यह कीमत 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज की है। टैब को ग्रीन कलर में खरीदा जा सकेगा। भारतीय बाजार में Moto Tab G70 की लॉन्चिंग 18 जनवरी को हो रही है। इसकी बिक्री फ्लिपकार्ट से होगी।

    विज्ञापन

    Moto Tab G70 की स्पेसिफिकेशन

    Moto Tab G70 में एंड्रॉयड 11 दिया गया है। इसमें 11 इंच की IPS 2K डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 2000x1200 पिक्सल है। डिस्प्ले की ब्राइटनेस 400 निट्स है। लो ब्लू लाइट के लिए टैब को TUV Rheinland सर्टिफिकेट मिला है। टैब की बॉडी एल्युमीनियम की है। इसमें मीडियाटेक Helio G90T प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम और 64 जीबी की स्टोरेज है जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Moto Tab G70 का कैमरा

    मोटोरोला के इस टैब में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है जिसका अपर्चर f/2.2 है। फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा जिसका अपर्चर f/2.0 है। टैब में गूगल किड्स स्पेस मिलेगा जिसमें 10,000 से अधिक शिक्षकों द्वारा सेलेक्ट किए गए एप्स मिलेंगे। टैब के साथ गूगल प्ले-स्टोर का भी सपोर्ट मिलेगा।

    Moto Tab G70 की बैटरी

    मोटोरोला के इस फोन में चार स्पीकर हैं जिनके साथ डॉल्बी एटमॉस का सपोर्ट है। कनेक्टिविटी के लिए टैब में GPS, GLONASS, Wi-Fi 802.11 a/b/g/n/ac, ब्लूटूथ v5.2 और USB टाईप-सी पोर्ट है। Moto Tab G70 में फेस अनलॉक और फिंगरप्रिंट सेंसर का भी सपोर्ट मिलेगा। इसमें 7700mAh की बैटरी है जिसके साथ 20W की टर्बोपावर चार्जिंग का सपोर्ट है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें