Moto Tab G62 जल्द होगा भारत में लॉन्च, कम कीमत में मिलेगी 2K डिस्प्ले

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Wed, 10 Aug 2022 03:07 PM IST
सार

Moto Tab G62 को एंटरटेनमेंट को ध्यान में रखकर मार्केट में लाया जा रहा है, इस

टैब में 10.6 इंच की 2K रिजॉल्यूशन वाली डिस्प्ले देखने को मिलेगी। साथ ही टैब में क्वॉलकॉम Snapdragon 680 प्रोसेसर और 7,700mAh की बैटरी का सपोर्ट मिलने वाला है।

विज्ञापन
Moto Tab G62 set to launch in india 17 august specifications features
Moto Tab G62 - फोटो : फ्लिपकार्ट

    विस्तार

    स्मार्टफोन ब्रांड मोटोरोला ने भारतीय मार्केट में अपने नए Moto Tab G62 को लॉन्च करने की तैयारी कर ली है। इस टैब को 17 अगस्त को भारत में लॉन्च किया जाएगा। Moto Tab G62 को एंटरटेनमेंट को ध्यान में रखकर मार्केट में लाया जा रहा है, इस टैब में 10.6 इंच की 2K रिजॉल्यूशन वाली डिस्प्ले देखने को मिलेगी। साथ ही टैब में क्वॉलकॉम Snapdragon 680 प्रोसेसर और 7,700mAh की बैटरी का सपोर्ट मिलने वाला है। चलिए जानतें हैं टैब में और क्या-क्या स्पेसिफिकेशन मिलने वाली हैं।

    Moto Tab G62 के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स

    Moto Tab G62 की लॉन्चिंग के बारे में कंपनी ने ट्विटर के माध्यम से घोषणा की है। कंपनी के अनुसार टैब में 10.6 इंच की IPS LCD डिस्प्ले देखने को मिलेगी, जो 2K रिजॉल्यूशन के साथ आएगी। टैब में क्वॉलकॉम Snapdragon 680 प्रोसेसर और क्वॉड स्पीकर का सपोर्ट मिलेगा।

    विज्ञापन

    साथ हीMoto Tab G62को डुअल टोन फिनिश और मेटल बिल्ट के साथ पेश किया जा सकता है। Moto Tab G62 में डोल्बी एटमॉश का सपोर्ट भी मिलने वाला है। टैब को एंड्रॉयड 12 के साथ पेश किया जाएगा, इसमें आई प्रोटेक्शन के लिए स्पेशल रीडिंग मोड और TUV सर्टिफिकेशन भी मिलेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Moto Tab G62 में 7,700mAh की बैटरी और 20W की फास्ट चार्जिंग मिलने वाली है। टैब को दो वेरियंट Wi-Fi और LTE के साथ लॉन्च किया जाएगा। Moto Tab G62 को 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज और 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज के साथ पेश किया जा सकता है। हालांकि टैब की स्टोरेज और कीमत के बारे में अब तक कंपनी ने कोई जानकारी नहीं दी है।

    Moto G62 स्मार्टफोन भी होगा लॉन्च

    आपको बता दें कि कंपनी 11 अगस्त को भारत में Moto G62 स्मार्टफोन को भी लॉन्च करने वाली है। इस फोन में स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले मिलेगी। साथ ही फोन में 50 मेगापिक्सल का ट्रिपल कैमरा सेटअप मिल सकता है। मोटोरोला के इस फोन में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी दिया जा सकता है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें