Moto Tab G62: चार स्पीकर और डॉल्बी ऑडियो के साथ हुआ लॉन्च, 10.61 इंच की डिस्प्ले भी मिलेगी

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 17 Aug 2022 12:49 PM IST
सार

Moto Tab G62 LTE में स्नैपड्रैगन 680 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी LPDDR4X रैम के साथ 64 जीबी की स्टोरेज है जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से 1TB तक बढ़ाया जा सकेगा। वॉटर रेसिस्टेंट के लिए इसे IP52 की रेटिंग मिली है।

विज्ञापन
Moto Tab G62 launched in India With Snapdragon 680 SoC Price Specifications
Moto Tab G62 - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    मोटोरोला ने अपने नए टैब Moto Tab G62 को लॉन्च कर दिया है। Moto Tab G62 की लॉन्चिंग भारत में स्नैपड्रैगन 680 प्रोसेसर, 4 जीबी LPDDR4X रैम के साथ हुई है। Moto Tab G62 को ब्लू लाइट के लिए TUV Rheinland का सर्टिफिकेशन भी मिला है। Moto Tab G62 में 2के डिस्प्ले दी गई है और इसमें 8 मेगापिक्सल का ऑटो फोकस प्राइमरी रियर कैमरा दिया गया है।

    Moto Tab G62 की कीमत

    Moto Tab G62 के वाई-फाई वेरियंट की कीमत 15,999 रुपये है। वहीं LTE वेरियंट की कीमत 17,999 रुपये रखी गई है। Moto Tab G62 को फ्लिपकार्ट पर लिस्ट किया गया है जहां से इसे फ्रोस्ट ब्लू कलर में खरीदा जा सकता है। Moto Tab G62 की बिक्री 22 अगस्त से होगी। फिलहाल प्री-बुकिंग चल रही है।

    विज्ञापन

    Moto Tab G62 में एंड्रॉयड 12 दिया गया है। इसके साथ 4G नेटवर्क का सपोर्ट भी है। मोटोरोला के इस टैब में मेमोरी कार्ड के लिए अलग से एक स्लॉट दिया गया है। Moto Tab G62 में 10.61 इंच की IPS LCD डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 2K+ (2,000x1,200 पिक्सल) है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    डिस्प्ले का आस्पेक्ट रेशियो 16:10 है। Moto Tab G62 LTE में स्नैपड्रैगन 680 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी LPDDR4X रैम के साथ 64 जीबी की स्टोरेज है जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से 1TB तक बढ़ाया जा सकेगा। वॉटर रेसिस्टेंट के लिए इसे IP52 की रेटिंग मिली है।

    कैमरे की बात करें तो Moto Tab G62 में 8 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस रियर कैमरा सेटअप है जो कि 1080 पिक्सल पर वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है। वहीं फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। कैमरे के साथ डुअल कैप्चर, स्पॉट कलर, टाइमलैप्स, फेस ब्यूटी, वीडियो स्नैपशॉट और इफिसियंट वीडियो जैसे फीचर्स मिलेंगे।

    Moto Tab G62 में क्वॉड स्पीकर हैं जिनके साथ डॉल्बी एटमॉस का सपोर्ट है। Moto Tab G62 के साथ ब्लूटूथ v5.1, डुअल बैंड वाई-फाई, USB Type-C पोर्ट और 3.5mm का एक हेडफोन जैक है। टैब के साथ फेस अनलॉक भी है। Moto Tab G62 में 7700mAh की बैटरी है जिसके साथ 20W की चार्जिंग का सपोर्ट है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें