Moto Razr 2022: शानदार फीचर्स से लैस है यह फोल्डेबल फोन, 5 मिनट में बिके 10 हजार यूनिट
कंपनी का दावा है कि Moto Razr 2022 को पिछले फोल्डेबल फोन के मुकाबले डिस्प्ले, कैमरा और प्रोसेसर को बेहतर बनाया गया है। फोन में क्वॉलकॉम का Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर के साथ 6.7 इंच की एमोलेड डिस्प्ले और 144Hz के रिफ्रेश रेट मिलता है। फोन में HDR10+ का सपोर्ट भी दिया गया है।

विस्तार
मोटोरोला ने अपने फ्लैगशिप फोन Razr की तीसरी जनरेशन Moto Razr 2022 को लॉन्च कर दिया है। हालांकि फोन को अभी घरेलू मार्केट में ही लॉन्च किया गया है। कंपनी का दावा है कि फोन को पिछले फोल्डेबल फोन के मुकाबले डिस्प्ले, कैमरा और प्रोसेसर को बेहतर बनाया गया है। फोन में क्वॉलकॉम का Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर के साथ 6.7 इंच की एमोलेड डिस्प्ले और 144Hz के रिफ्रेश रेट मिलता है। फोन में HDR10+ का सपोर्ट भी दिया गया है। साथ ही Moto Razr 2022 में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सेटअप देखने को मिलता है।
फोन को सिंगल ब्लैक कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। फोन के 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 5,999 युआन यानी 70,750 रुपये और 12 जीबी के साथ 512 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 7,299 युआन यानी लगभग 86,000 रुपये है। कंपनी ने घरेलू मार्केट में Moto Razr 2022 को प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध किया था, जिस पर कंपनी का दावा है कि फोन को 5 मिनट में ही 10 हजार लोगों ने खरीद लिया। इस फोन की आगामी सेल 16 अगस्त से शुरू होने वाली है।
Moto Razr 2022 में एंड्रॉयड 12 आधारित MyUI 4.0 मिलता है। फोन में 6.7 इंच की फोल्डेबल एमोलेड डिस्प्ले मिलती है, जो 144Hz के रिफ्रेश रेट के साथ आती है। फोन में 2.7 इंच की OLED कवर डिस्प्ले भी मिलती है। फोन में क्वॉलकॉम का Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर और 12 जीबी तक रैम के साथ 512 जीबी तक की स्टोरेज दी गई है।