आईफोन X जैसी डिजाइन के साथ मोटो पी30 हुआ लांच, कीमत व फीचर्स

लेनोवो के स्वामित्व वाले मोटोरोला ने अपना नया स्मार्टफोन मोटो पी30 लांच कर दिया है। इससे पहले मोटो पी30 को लेकर कई लीक्स रिपोर्ट्स सामने आईं थी। मोटो पी30 फिलहाल केवल चीन में लांच हुआ है। मोटो पी30 की खासियतों की बात करें तो इसमें आईफोन X जैसी डिस्प्ले और रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसके अलावा फोन में स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर है।
मोटो पी30 की कीमत और उपलब्धता
मोटो पी30 के 6 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 2,099 चीनी युआन यानि करीब 21,400 रुपये और 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 2,499 चीनी युआन यानि करीब 25,400 रुपये है। फोन की बिक्री चीन में 15 सितंबर से शुरू होगी और यह फोन ऑरोरा ब्लू, ब्लैक और व्हाइट कलर वेरियंट में मिलेगा। हालांकि मोटोरोला ने इस फोन के भारत में लांचिंग के बारे में कोई जानकारी अभी तक नहीं दी है।
मोटो पी30 की स्पेसिफिकेशन
इस फोन में 6.2 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2246 और आस्पेक्ट रेशियो 18.7:9 है। इसके अलावा फोन में डुअल सिम सपोर्ट, एंड्रॉयड ओरियो 8.0, क्वॉलकॉम का ऑक्टाकोर स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर, 6 जीबी रैम और 64GB/128GB की स्टोरेज मिलेगी जिसे 256 जीबी तक मेमोरी कार्ड के जरिए बढ़िया जा सकेगा। कंपनी ने कहा है कि मोटो पी30 को एंड्रॉयड पाई 9.0 का अपडेट मिलेगा।
मोटो पी30 का कैमरा
फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें एक लेंस 16 मेगापिक्सल का और दूसरा 5 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर f/2.2 है। वहीं फ्रंट कैमरा 12 मेगापिक्सल का है। दोनों कैमरे के साथ बोकेह इफेक्ट, फ्लैश लाइट, एआर जैसे फीचर्स मिलेंगे।
बैटरी और कनेक्टिविटी
फोन में 3000mAh की बैटरी है और कनेक्टिविटी के लिए 4G LTE, डुअल बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ v5.0, यूएसबी टाइप सी, जीपीएस और 3.5 एमएम का हेडफोन जैक मिलेगा।