Moto G9 की भारत में शुरू हुई बिक्री, Flipkart पर 11499 रुपये में खरीद सकते हैं ग्राहक

Moto G9 की बिक्री भारत में शुरू हो गई है। कंपनी ने इसकी बिक्री फ्लिपकार्ट (Flipkart) पर दोपहर 12 बजे से शुरू कर दी है। भारतीय बाजार में इसकी कीमत 11,499 रुपये है। कंपनी ने अपने इस नए स्मार्टफोन को फॉरेस्ट ग्रीन और सफायर ब्लू जैसे दो कलर वेरियंट में लॉन्च किया है। भारत में इसका सीधा मुकाबला Samsung Galaxy M21 और Redmi Note 9 प्रो जैसे स्मार्टफोन के साथ है।
Moto G9 में 6.5 इंच का HD+ मैक्स विजन डिस्प्ले दिया गया। इसके परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें स्नैपड्रैगन 662 प्रोसेसर दिया गया है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इसमें 4 GB की रैम और 64 GB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है।
फोटोग्राफी के लिए इसके रियर में तीन कैमरे का सेटअप दिया गया है। इसके रियर में 48 मेगापिक्सल का f/1.7 अपर्चर प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसके साथ इसके रियर में ही 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर और 2 मेगापिक्स का मैक्रो लेंस भी मिलता है। सेल्फी के लिए इस फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
अब देखना यही है कि भारतीय बाजार में Moto G9 को ग्राहकों का कितना साथ मिलता है?
- Xiaomi Redmi 9 की भारत में शुरू हुई बिक्री, 8999 रुपये की शुरुआती कीमत में ले जाएं घर
- Tecno Spark Go भारत में 1 सितंबर को होगा लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ मिलेगी पावरफुल बैटरी
- DSLR की कमी को पूरा करेंगे ये 5 स्मार्टफोन्स, रियर में दिए गए हैं 4 कैमरे, कीमत 20000 रुपये से कम
- 5000 रुपये से भी सस्ते हैं ये 5 धाकड़ स्मार्टफोन्स, एक बार चार्ज करने पर दो दिन से भी ज्यादा चलती है बैटरी