भारत में लॉन्च हुआ सबसे हल्का और सबसे स्लिम फोन, मिलेगा स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 07 Jun 2022 04:57 PM IST
सार

Moto G82 5G को लेकर कहा जा रहा है कि यह अपने सेगमेंट में सबसे हल्का और पतला फोन है। इसका वजन 173 ग्राम है।

Moto G82 5G launched in India With a 120Hz AMOLED Display Price and Specifications
Moto G82 5G - फोटो : Flipkart

    विस्तार

    मोटोरोला ने अपने नए स्मार्टफोन Moto G82 5G को भारत में लॉन्च कर दिया है। Moto G82 5G के साथ 120Hz की एमोलेड डिस्प्ले दी गई है। इसके अलावा मोटोरोला के इस फोन में तीन रियर कैमरे दिए गए हैं। Moto G82 5G में स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर के साथ 8 जीबी रैम दी गई है। Moto G82 5G को लेकर कहा जा रहा है कि यह अपने सेगमेंट में सबसे हल्का और पतला फोन है। इसका वजन 173 ग्राम है। Moto G82 5G का मुकाबला Redmi Note 11 Pro+, OnePlus Nord CE 2 Lite और Vivo T1 जैसे फोन के साथ होगा।

    Moto G82 5G के 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 21,499 रुपये है। वहीं 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीतम 22,999 रुपये रखी गई है। Moto G82 5G को Meteorite Gray और White Lily कलर में 14 जून से फ्लिपकार्ट के अलावा रिटेल स्टोर से खरीदा जा सकेगा।

    Moto G82 5G के साथ एंड्रॉयड 12 मिलेगा। इसके अलावा फोन में 6.6 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले दी गई है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2400 पिक्सल है। डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz है। इसके साथ स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर और 8 जीबी LPDDR4X रैम के साथ 128 जीबी तक की स्टोरेज दी गई है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें