भारत में लॉन्चिंग से पहले Moto G73 5G की कीमत लीक, इसमें मिलेगा Dimensity 930 प्रोसेसर

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 07 Mar 2023 05:09 PM IST
सार

खबर है कि Moto G73 5G को Dimensity 930 प्रोसेसर और 5000mAh की बैटरी के साथ पेश किया जाएगा। Moto G73 5G में 6.5 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगी जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz होगा। फोन में मीडियाटेक Dimensity 930 प्रोसेसर के साथ 8 जीबी रैम और 128 जीबी की स्टोरेज मिलेगी।

Moto G73 5G price and specifications leaked ahead of 10th march launch
Moto G73 5G - फोटो : Moto

    विस्तार

    मोटोरोला के नए फोन Moto G73 5G की लॉन्चिंग भारत में कंफर्म हो गई है। Moto G73 5G को 10 मार्च को भारत में लॉन्च किया जाएगा। Moto G73 5G की बिक्री फ्लिपकार्ट से होगी। लॉन्चिंग से पहले Moto G73 5G की कीमत और स्पेसिफिकेशन लीक हो गई है। Moto G73 5G की डिजाइन भी सामने आ गई है।

    एक नई लीक रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि Moto G73 5G की कीमत भारत में 20 हजार रुपये से कम होगी। खबर है कि Moto G73 5G को Dimensity 930 प्रोसेसर और 5000mAh की बैटरी के साथ पेश किया जाएगा। Moto G73 5G में 6.5 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगी जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz होगा। फोन में मीडियाटेक Dimensity 930 प्रोसेसर के साथ 8 जीबी रैम और 128 जीबी की स्टोरेज मिलेगी। फोन में एंड्रॉयड 13 के साथ MyUI मिलेगा।

    कैमरे की बात करें तो Moto G73 5G में 50 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा मिल सकता है जिसमें दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल होगा। फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। फोन के साथ 33W की फास्ट चार्जिंग मिल सकती है। इसें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा। Moto G73 5G में 13 5G बैंड के साथ Wi-Fi, ब्लूटूथ 5.3, NFC और 3.5mm का हेडफोन जैक मिलेगा। वैसे आपको बता दें कि Moto G73 5G पहले ही ग्लोबल मार्केट में लॉन्च हो चुका है।

    और पढ़ें...