pOLED डिस्प्ले के साथ Moto G72 भारत में लॉन्च, 108 मेगापिक्सल कैमरा से है लैस

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 03 Oct 2022 03:43 PM IST
सार

Moto G72 में 6.6 इंच की फुल एचडी प्लस pOLED डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। फोन में मीडियाटेक Helio G99 प्रोसेसर के साथ 6 जीबी रैम और 128 जीबी की स्टोरेज है।

विज्ञापन
Moto G72 launched in India With 108 Megapixel Triple Cameras Price and Specifications
Moto G72 - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    मोटोरोला ने भारत में अपने एक और नए फोन Moto G72 को लॉन्च कर दिया है। Moto G72 के साथ MediaTek G99 प्रोसेसर दिया गया है और फोन में 6 जीबी रैम है। Moto G72 के साथ 6.6 इंच की pOLED डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। Moto G72 में 108 मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। इसके अलावा फोन में एंड्रॉयड 12 है।

    Moto G72 को 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट में पेश किया गया है जिसकी कीमत 18,999 रुपये है। Moto G72 को Meteorite ग्रे और पोलर ब्लू कलर में पेश किया गया है। Moto G72 की बिक्री 12 अक्तूबर को दोपहर 12 बजे से होगी। लॉन्चिंग ऑफर के तहत फोन को 14,999 रुपये की कीमत पर खरीदने का मौका मिलेगा। इसके साथ 3,000 रुपये का कैशबैक और कुछ बैंक के कार्ड के साथ 1,000 रुपये की इंस्टैंट छूट मिलेगी।

    विज्ञापन

    Moto G72 में एंड्रॉयड 12 के साथ My UX है। Moto G72 में 6.6 इंच की फुल एचडी प्लस pOLED डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। फोन में मीडियाटेक Helio G99 प्रोसेसर के साथ 6 जीबी रैम और 128 जीबी की स्टोरेज है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें