Motorola के इस बजट फोन की पहली सेल आज, जानें फीचर्स और कीमत
Moto G72 की बिक्री मेटोराइट ग्रे और पोलर ब्लू कलर में होगी। कुछ बैंक के कार्ड के साथ इस फोन को 14,749 रुपये की कीमत पर खरीदने का मौका मिलेगा। इसके साथ 3,000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी है।

विस्तार
मोटोरोला ने पिछले सप्ताह ही Moto G72 को भारत में पेश किया है। Moto G72 एक 4जी फोन है और इसके साथ डुअल बैंड वाई-फाई का सपोर्ट है। Moto G72 को आज यानी 12 अक्तूबर को पहली बार खरीदने का मौका है। Moto G72 के साथ pOLED डिस्प्ले दी गई है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। इसमें तीन रियर कैमरे भी दिए गए हैं। आइए जानते हैं कि Moto G72 के सभी फीचर्स, कीमत और ऑफर के बारे में...
Moto G72 में एंड्रॉयड 12 के साथ My UX है। Moto G72 में 6.6 इंच की फुल एचडी प्लस pOLED डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। फोन में मीडियाटेक Helio G99 प्रोसेसर के साथ 6 जीबी रैम और 128 जीबी की स्टोरेज है।
कैमरे की बात करें तो इसमें तीन रियर कैमरे हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 108 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर f/1.7 है। Moto G72 में दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का हाईब्रिड अल्ट्रा वाइड एंगल और तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मैक्रो है। Moto G72 में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।