Moto G71 5G: स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर के साथ भारत में लॉन्च हुआ पहला स्मार्टफोन, जानें कीमत
Moto G71 5G की कीमत भारतीय बाजार में 18,999 रुपये रखी गई है। फोन की बिक्री फ्लिपकार्ट से होगी। फ्लिपकार्ट पर Moto G71 5G को लिस्ट भी कर दिया गया है।

विस्तार
मोटोरोला इंडिया ने भारतीय बाजार में अपने नए स्मार्टफोन Moto G71 5G को लॉन्च कर दिया है। Moto G71 5G को पिछले साल नवंबर में यूरोप में लॉन्च किया गया था। Moto G71 5G के साथ स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर दिया है। इस प्रोसेसर के साथ भारत में लॉन्च होने वाला यह किसी कंपनी का पहला स्मार्टफोन है। Moto G71 5G में 13 5G बैंड का सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा फोन में एमोलेड डिस्प्ले दी गई है।
Moto G71 5G की कीमत भारतीय बाजार में 18,999 रुपये रखी गई है। फोन की बिक्री फ्लिपकार्ट से होगी। फ्लिपकार्ट पर Moto G71 5G को लिस्ट भी कर दिया गया है। इसकी बिक्री 19 जनवरी से होगी। फोन को Neptune Green और Arctic Blue कलर में खरीदा जा सकेगा।
Moto G71 5G में 6.4 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले मिलेगी जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2400 पिक्सल है। डिस्प्ले का पैनल OLED है और रिफ्रेश रेट 60Hz है। इसमें स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर, 6 जीबी रैम और 128 जीबी की स्टोरेज है। इसमें ग्राफिक्स के लिएAdreno 619 6nm GPUमिलेगा।