किफायती 5जी प्रोसेसर के साथ लॉन्च हुआ Moto G62 5G, इसमें है 20W की टर्बो चार्जिंग

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 09 Jun 2022 12:02 PM IST
सार

डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz है। फोन में स्नैपड्रैगन 480 Plus प्रोसेसर के साथ ग्राफिक्स के लिए Adreno 619 GPU मिलेगा। फोन में 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की स्टोरेज मिलेगी।

Moto G62 5G launched With Snapdragon 480 Plus SoC Specifications
Moto G62 5G - फोटो : amarujala

    विस्तार

    मोटोरोला ने अपने नए फोन Moto G62 5G को लॉन्च कर दिया है। Moto G62 5G को फिलहाल ब्राजील में लॉन्च किया गया है। Moto G62 5G में स्नैपड्रैगन 480 Plus प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम दी गई है। Moto G62 5G के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले दी गई है। इसमें तीन रियर कैमरे भी हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का है।

    Moto G62 5G की कीमत

    Moto G62 5G की कीमत के बारे में कंपनी ने अभी तक जानकारी नहीं दी है लेकिन अपनी वेबसाइट पर जरूर लिस्ट कर दिया है। Moto G62 5G को ग्रेफाइट और ग्रीन कलर में खरीदा जा सकेगा। Moto G62 5G के भारतीय बाजार में आने की फिलहाल कोई खबर नहीं है।

    Moto G62 5G में एंड्रॉयड 12 के साथ My UX है। इसमें 6.5 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2400 पिक्सल है। डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz है। फोन में स्नैपड्रैगन 480 Plus प्रोसेसर के साथ ग्राफिक्स के लिए Adreno 619 GPU मिलेगा। फोन में 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की स्टोरेज मिलेगी।

    Moto G62 5G का कैमरा

    मोटोरोला के इस फोन में तीन रियर कैमरे हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर f/1.8 है। दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का हाइब्रिड अल्ट्रा वाइड एंगल है। इसका फील्ड ऑफ व्यू 118 डिग्री है। तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मैक्रो है। फ्रंट में सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

    Moto G62 5G की बैटरी

    Moto G62 5G में कनेक्टिविटी के लिए 5G, 4G LTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ v5.1, GPS/AGPS, NFC और साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर है। इसमें 5000mAh की बैटरी है जिसके साथ 20W TurboPower फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। फोन का वजन 184 ग्राम है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें