मोटो जी6 प्लस जल्द ही भारत में होने वाला है लॉन्च, कीमत व फीचर्स

टेक डेस्क, अमर उजाला
Sat, 28 Jul 2018 11:22 AM IST
Moto G6 Plus to soon launching in India, hints Motorola, Price and features
moto g6 plus

    मोटोरोला जल्द ही भारत में एक और स्मार्टफोन पेश करने की तैयारी में है। अभी कुछ दिन पहले ही मोटोरोला ने मोटो ई5 और ई5 प्लस को लॉन्च किया है। अब कंपनी ने मोटो जी6 प्लस का टीजर जारी करना शुरू कर दिया है। इस फोन को कंपनी ने अप्रैल में मोटो जी6 और जी6 प्ले के साथ ग्लोबली लॉन्च किया था।

    मोटो जी6 प्लस की स्पेसिफिकेशन

    मोटो जी6 प्लस के फीचर्स की बात करें तो इसमें 5.93 इंच की फुल एचडी+ डिस्प्ले मिलेगी जिसमें बेजल बहुत ही कम होगा। इसके अलावा फोन में स्टॉक एंड्रॉयड ओरियो 8.0, स्नैपड्रैगन 630 प्रोसेसर 4GB रैम और 64GB स्टोरेज है जिसे 128 जीबी तक बढ़या जा सकेगा।

    मोटो जी6 प्लस का कैमरा

    फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें एक कैमरा 12 मेगापिक्सल का और दूसरा 5 मेगापिक्सल का है। वहीं फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का है। कैमरे के साथ आपको बोकेह इफेक्ट मिलेगा।

    मोटो जी6 प्लस की बैटरी और कनेक्टिविटी

    फोन में आपको फास्ट चार्जिंग के साथ 3200mAh की बैटरी मिलेगी। मोटो जी6 प्लस की कीमत EUR 299 यानि करीब 24,350 रुपये होगी। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4G VoLTE, WiFi 802.11 b/g/n, ब्लूटूथ 4.2, GPS, 3.5 एमएम का हेडफोन जैक, फिंगरप्रिंट सेंसर और 3000mAh की बैटरी है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें