4 जून को भारत में लॉन्च होंगे मोटो जी6 और जी6 प्ले, जानें फीचर्स

टेक डेस्क, अमर उजाला
Fri, 01 Jun 2018 11:44 AM IST
विज्ञापन
Moto G6 and G6 Play set to launch in India on 4th june 2018
Moto G6 Play

    लेनोवो के स्वामित्व वाली मोबाइल निर्माता कंपनी मोटोरोला भारत में अपने जी सीरीज के 2 स्मार्टफोन 4 जून को लॉन्च करने वाली है। लॉन्च होने वाले फोन में मोटो जी6 और मोटो जी6 प्ले शामिल हैं। लॉन्चिंग से पहले कंपनी ने बता दिया है कि इन दोनों स्मार्टफोन को कहां-कहां से खरीदा जा सकेगा।

    मोटोरोला की ओर से आए न्यूजलेटर केे मुताबिक मोटो जी6 की बिक्री अमेजॉन और मोटो जी6 प्ले की अमेजॉन इंडिया, फ्लिपकार्ट और मोटो हब से होगी। हालांकि कंपनी ने अभी तक कीमत और फोन की उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। गौरतलब है कि मोटोरोला ने पिछले महीने मोटो जी6, जी6 प्ले और जी6 को ब्राजील में लॉन्च किया था। इनमें से मोटो जी6 और जी6 प्ले के भारत में आने की पुष्टि तो हो गई है लेकिन जी6 प्लस के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है।

    विज्ञापन

    फोन के स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो इसमें मोटो जी6 में एंड्रॉयड ओरियो 8.0, 5.7 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले, कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन, डुअल रियर कैमरा (12+5 मेगापिक्सल), स्नैपड्रैगन का ऑक्टाकोर प्रोसेसर, 3GB/4GB रैम, 32GB/64GB स्टोरेज मिलेगी जिसे 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। इसके अलावा फोन में 3000mAh की बैटरी मिलेगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Moto G6 Play के फीचर्स की बात करें तो इसमें 5.7 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगी। साथ ही इस फोन में स्नैपड्रैगन 427 प्रोसेसर, 2GB/3GB रैम, 16GB/32GB स्टोरेज, 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा, 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा और 4000mAh की बैटरी मिलेगी।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें