आज भारत में लॉन्च होगा Moto G52, जानिए क्या है इसमें खास

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 25 Apr 2022 09:48 AM IST
सार

मोटोरोला का यह नया स्मार्टफोन भारत में 25 अप्रैल को फ्लिपकार्ट पर लॉन्च किया जाएगा। फ्लिपकार्ट पर मोटो जी52 की कीमत 20,000 रुपये के आसपास बताई जा रही है।

Moto G52 to launch in India on 25 April Check Expected Price in India Event Time Specifications Features
Moto G52 - फोटो : motorola.com

    विस्तार

    लोकप्रिय स्मार्टफोन ब्रांड मोटोरोला अपना एक और नया स्मार्टफोन Moto G52 पेश करने जा रहा है। मोटोरोला का यह नया स्मार्टफोन भारतीय बाजार में 25 अप्रैल 2022 यानी आज फ्लिपकार्ट पर लॉन्च किया जाएगा। फ्लिपकार्ट पर मोटो जी52 फीचर्स की कीमत 20,000 रुपये के आसपास बताई जा रही है। यह फोन 7.88 एमएम स्लिम होगा और इसका वजन 169 ग्राम होगा।

    फोन की साइज 160.98×74.46×7.99mm है। यह दो कलर वेरिएंट ब्लैक और व्हाइट में पेश किया जाएगा। कंपनी ने दावा है कि यह स्मार्टफोन भारत का सबसे हल्का फोन होगा।। Moto G52 को 25 अप्रैल को दोपहर 12 बजे मोटोरोला इंडिया के यूट्यूब चैनल पर लॉन्च किया।

    Moto G52 के फीचर्स

    Moto G52 में 6.6 इंच की फुल एचडी प्लस pOLED डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 2400×1080 पिक्सल है। मोटोरोला के इस फोन की डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 90Hz और आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है। इस स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 680 प्रोसेसर के साथ 6 जीबी तक रैम और 128 जीबी की स्टोरेज दी गई है।

    कैमरा की बात करें तो इस फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है। वहीं दूसरा सेंसर, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल और तीसरा लेंस 2-मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर है। वहीं सेल्फी और वीडियो चैट के लिए फोन में 16-मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें