pOLED डिस्प्ले के साथ Moto G52 भारत में लॉन्च, इन फोन के साथ होगा मुकाबला

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 25 Apr 2022 01:49 PM IST
सार

Moto G52 के साथ डुअल स्टीरियो स्पीकर है जिसके साथ डॉल्बी एटमॉस का सपोर्ट है। मोटोरोला के इस फोन में स्नैपड्रैगन 680 प्रोसेसर दिया गया है।

विज्ञापन
Moto G52 Launched in India With 90Hz pOLED Display price and Specifications
Moto G52 - फोटो : Flipkart

    विस्तार

    मोटोरोला ने अपने नए स्मार्टफोन Moto G52 को भारत में लॉन्च कर दिया है। Moto G52, पिछले साल लॉन्च हुए Moto G51 5G का अपग्रेडेड वर्जन है। Moto G52 के साथ 90Hz रिफ्रेश रेट वाली pOLED डिस्प्ले दी गई है। इसके अलावा Moto G52 में तीन रियर कैमरे दिए गए हैं। Moto G52 के साथ डुअल स्टीरियो स्पीकर है जिसके साथ डॉल्बी एटमॉस का सपोर्ट है। मोटोरोला के इस फोन में स्नैपड्रैगन 680 प्रोसेसर दिया गया है।

    Moto G52 के 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी की स्टोरेज की कीमत 14,499 रुपये है। वहीं 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 16,499 रुपये रखी गई है, हालांकि यह कीमत लॉन्चिंग वाली है। बाद में कीमत में इजाफा हो सकता है। Moto G52 को चारकोल ग्रे और पोरसेलियन व्हाइट कलर में 27 अप्रैल से खरीदा जा सकेगा। यदि आप Moto G52 खरीदते हैं और HDFC के क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करते हैं तो 1,000 रुपये की छूट मिलेगी।

    विज्ञापन

    Moto G52 में एंड्रॉयड 12 है। इसके अलावा इसमें 6.6 इंच की फुल एचडी प्लस pOLED डिस्प्ले है। इसमें 90Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले दी गई है। डिस्प्ले की स्टाइल पंचहोल है। Moto G52 में स्नैपड्रैगन 680 प्रोसेसर के साथ ग्राफिक्स के लिए Adreno 610 GPU और 6 जीबी LPDDR4X रैम के साथ 128 जीबी तक की स्टोरेज दी गई है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें