Moto G52: आज है इस फोन की पहली सेल, शुरुआती कीमत 14,499 रुपये

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 03 May 2022 09:34 AM IST
सार

Moto G52 के 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी की स्टोरेज की कीमत 14,499 रुपये है। वहीं 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 16,499 रुपये रखी गई है, हालांकि यह कीमत लॉन्चिंग वाली है।

विज्ञापन
Moto G52 first Sale today in India Price and Specifications
Moto G52 - फोटो : Flipkart

    विस्तार

    मोटोरोला के नए नए फोन Moto G52 की आज यानी तीन मई को भारत में पहली सेल है। Moto G52 को आज दोपहर 12 बजे फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकेगा। Moto G52 को पिछले सप्ताह भारत में pOLED डिस्प्ले और तीन रियर कैमरे के साथ लॉन्च किया गया था। इसमें 6.6 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दी गई है जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। Moto G52 में स्नैपड्रैगन 680 प्रोसेसर के साथ 6 जीबी रैम दी गई है।

    Moto G52 के 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी की स्टोरेज की कीमत 14,499 रुपये है। वहीं 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 16,499 रुपये रखी गई है, हालांकि यह कीमत लॉन्चिंग वाली है। बाद में कीमत में इजाफा हो सकता है। यदि आप Moto G52 खरीदते हैं और HDFC के क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करते हैं तो 1,000 रुपये की छूट मिलेगी।

    विज्ञापन

    Moto G52 में एंड्रॉयड 12 है। इसके अलावा इसमें 6.6 इंच की फुल एचडी प्लस pOLED डिस्प्ले है। इसमें 90Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले दी गई है। डिस्प्ले की स्टाइल पंचहोल है। Moto G52 में स्नैपड्रैगन 680 प्रोसेसर के साथ ग्राफिक्स के लिए Adreno 610 GPU और 6 जीबी LPDDR4X रैम के साथ 128 जीबी तक की स्टोरेज दी गई है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें