Moto G51 5G की भारत में लॉन्चिंग हुई कंफर्म, 50MP कैमरे के साथ आएगा फोन
फोन में स्नैपड्रैगन 480 Pro प्रोसेसर के साथ पेश किया जाएगा। Moto G51 5G भारत का पहला स्मार्टफोन होगा जिसमें स्नैपड्रैगन 480 प्लस प्रोसेसर मिलेगा। स्नैपड्रैगन 480+, स्नैपड्रैगन 480 का अपग्रेडेड वर्जन है।

विस्तार
मोटोरोला के नए स्मार्टफोन Moto G51 5G की भारत में लॉन्चिंग कंफर्म हो गई है। Moto G51 5G को 10 दिसंबर को भारत में लॉन्च किया जाएगा। इसकी पुष्टि मोटोरोला इंडिया ने ट्वीट करके की है। Moto G51 5G को पिछले महीने यूरोप में Moto G200, Moto G71, Moto G41 और Moto G31 के साथ लॉन्च किया गया था। Moto G51 5G की कीमत भारतीय बाजार में 20 हजार रुपये के करीब हो सकती है। Moto G51 5G की बिक्री फ्लिपकार्ट से होगी। Moto G51 5G को एक्वा ब्लू, ब्राइट सिल्वर और इंडिगो ब्लू कलर में पेश किया जाएगा।
स्पेसिफिकेशन की बात करें तो यूरोप में लॉन्च हुए फोन में 6.8 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2400 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz है। फोन में स्नैपड्रैगन 480 Pro प्रोसेसर के साथ पेश किया जाएगा। Moto G51 5G भारत का पहला स्मार्टफोन होगा जिसमें स्नैपड्रैगन 480 प्लस प्रोसेसर मिलेगा। स्नैपड्रैगन 480+, स्नैपड्रैगन 480 का अपग्रेडेड वर्जन है।
यह एक ऑक्टाकोर प्रोसेसर है जिसके साथ Kryo 460 CPU है जिसकी अधिकतम क्लॉक स्पीड 2.2GHz है। इसमें ग्राफिक्स के लिए Adreno 619 GPU, Hexagon 686 प्रोसेसर, स्नैपड्रैगन X51 5G मॉडेम और फास्टकनेक्ट 6200 सिस्टम है। Moto G51 5G के साथ 8 जीबी रैम और 12 5G बैंड का सपोर्ट मिलेगा।
Moto G51 में ट्रिपल रियर कैमरा है जिसमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का है। दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड और तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस है। वहीं सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा, 5000mAh की बैटरी है जिसके साथ 10W की चार्जिंग का सपोर्ट है।