Moto G51 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, बजट में मिलेगा 5जी वाला फोन

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 03 Dec 2021 04:40 PM IST
सार

Moto G51 5G की कीमत 19,999 रुपये हो सकती है। ऐसे में इसका मुकाबला लावा के पहले 5जी फोन लावा अग्नि 5जी के साथ होगा। Moto G51 को यूरोप के बाजार में 229.99 यूरो यानी करीब 19,300 रुपये की कीमत पर पेश किया गया है।

Moto G51 5G coming soon in India teaser released by Motorola on twitter
Moto G51 5G - फोटो : motorola

    विस्तार

    चीन और यूरोप में लॉन्चिंग के बाद मोटोरोला Moto G51 5G को भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। मोटोरोला इंडिया ने Moto G51 5G का टीजर वीडियो जारी किया है। Moto G51 5G भारत का पहला स्मार्टफोन होगा जिसमें स्नैपड्रैगन 480 प्लस प्रोसेसर मिलेगा। स्नैपड्रैगन 480+, स्नैपड्रैगन 480 का अपग्रेडेड वर्जन है।

    यह एक ऑक्टाकोर प्रोसेसर है जिसके साथ Kryo 460 CPU है जिसकी अधिकतम क्लॉक स्पीड 2.2GHz है। इसमें ग्राफिक्स के लिए Adreno 619 GPU, Hexagon 686 प्रोसेसर, स्नैपड्रैगन X51 5G मॉडेम और फास्टकनेक्ट 6200 सिस्टम है। Moto G51 5G के साथ 8 जीबी रैम और 12 5G बैंड का सपोर्ट मिलेगा।

    Moto G51 5G की कीमत 19,999 रुपये हो सकती है। ऐसे में इसका मुकाबला लावा के पहले 5जी फोन लावा अग्नि 5जी के साथ होगा। Moto G51 को यूरोप के बाजार में 229.99 यूरो यानी करीब 19,300 रुपये की कीमत पर पेश किया गया है।

    स्पेसिफिकेशन की बात करें तो यूरोप में लॉन्च हुए फोन में 6.8 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2400 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz है। फोन में स्नैपड्रैगन 480 Pro प्रोसेसर, 4 जीबी रैम और 64 जीबी की स्टोरेज है।

    Moto G51 में ट्रिपल रियर कैमरा है जिसमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का है। दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड और तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस है। वहीं सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा, 5000mAh की बैटरी है जिसके साथ 10W की चार्जिंग का सपोर्ट है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें