Moto G5 Plus पर मिल रही है 7,000 रुपये की छूट, हो सकता है बढ़िया फैसला

टेक डेस्क, अमर उजाला
Wed, 03 Jan 2018 11:35 AM IST
Moto G5 Plus available on Amazon at Rs 9999, Off upto 7000
मोटो जी5 प्लस

    अगर आप नए साल में स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए मोटो जी5 प्लस एक बढ़िया विकल्प हो सकता है, क्योंकि इस फोन पर फिलहाल 7 हजार रुपये की छूट मिल रही है जो किसी तोहफे से कम नहीं है। लॉन्चिंग के समय इस फोन की कीमत 16,999 रुपये थी लेकिन अब इस फोन को अमेजॉन से 9,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।

    Moto G5 Plus की स्पेसिफिकेशन

    Moto G5 Plus
    Moto G5 Plus

    Moto G5 Plus में 1080x1920 रिजॉल्यूशन वाली 5.2 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले और 2GHz स्नैपड्रैगन ऑक्टाकोर प्रोसेसर है। 3GB और 4GB रैम वेरिएंट के साथ 16GB और 64GB इंटरनल मेमोरी है जिसे 128GB तक बढ़ाया जा सकता है। वैसे यह छूट 4 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाले फोन पर मिल रही है।

    इसके अलावा फोन में डुअल ऑटो फोकस के साथ 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जो 4K वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है। फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का है। फोन में एंड्रॉयड नूगट 7.0 है जिसमें गूगल असिस्टेंट अपडेट के बाद लिया जा सकता है। फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर है। फोन के स्पेशल फीचर की बात करें तो फोन को दो बार हिलाने पर कैमरा ऑन होगा और एक बार हिलाने पर फ्लैश लाइट ऑन होगा। फोन में 3000 mAh की बैटरी है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें