Moto G42: स्नैपड्रैगन 680 प्रोससर और एमोलेड डिस्प्ले के साथ भारत में लॉन्च

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 04 Jul 2022 12:32 PM IST
सार

Moto G42 का मुकाबला Redmi Note 11, Realme 9i और Poco M4 Pro जैसे स्मार्टफोन के साथ होगा।

विज्ञापन
Moto G42 launched in India With Triple Rear Cameras and AMOLED Display Price Specifications
Moto G42 - फोटो : amarujala

    विस्तार

    मोटोरोला ने अपने नए फोन Moto G42 को भारत में लॉन्च कर दिया है। Moto G42, मोटो जी सीरीज का नया मेंबर है और यह पिछले साल यूरोप में लॉन्च हुए Moto G41 का अपग्रेडेड वर्जन है। Moto G42 के साथ 20:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली एमोलेड डिस्प्ले दी गई। इसके अलावा इसमें स्नैपड्रैगन सीरीज का ऑक्टाकोर प्रोसेसर भी है। Moto G42 का मुकाबला Redmi Note 11, Realme 9i और Poco M4 Pro जैसे स्मार्टफोन के साथ होगा।

    Moto G42 के 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 13,999 रुपये रखी गई है। Moto G42 की कीमत को अटलांटिक ग्रीन और मेटालिक रोज कलर में 11 जुलाई से फ्लिपकार्ट और रिटेल स्टोर से खरीदा जा सकेगा। लॉन्चिंग ऑफर के तहत Moto G42 के साथ 1,000 रुपये की छूट मिल रही है, हालांकि इसके लिए SBI के कार्ड से पेमेंट करना होगा।

    विज्ञापन

    Moto G42 में एंड्रॉयड 12 के साथ 6.4 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2400 पिक्सल है। डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 60Hz है। फोन में स्नैपड्रैगन 680 प्रोसेसर के साथ ग्राफिक्स के लिए Adreno 610 GPU, 4 जीबी LPDDR4x रैम और 64 जीबी की स्टोरेज मिलेगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें