23 जून से मोटो जी4 की बिक्री शुरू, जानिए कीमत

टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Wed, 22 Jun 2016 04:35 PM IST
विज्ञापन
Moto G4 available on amazon at rs 12,499

    मोटोरोला ने आखिरकार 12,499 रुपये की कीमत पर भारत में अपने मोटो जी4 स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने मोटो जी4 प्लस के साथ मोटो जी4 की घोषणा की थी। लेकिन इसकी उपलब्धता और कीमत के बारे में कोई जानकारी नहीं दी थी। मोटो जी 4 अमेजन पर जून 23 से बिक्री के ‌लिए उपलब्‍ध होगा।

    मोटो जी4 और मोटो जी4 प्लस स्पेसिफिकेशन लगभग एक जैसे ही हैं। दोनों फोन में कैमरा और फिंगरप्रिंट सेंसर का अंतर है। मोटो जी4 में रियर कैमरा 13 मेगापिक्सल का है जबकि मोटो जी4 प्लस में 16 मेगापिक्सल रियर कैमरा दिया गया है।

    विज्ञापन

    मोटो जी4 प्लस का कैमरा लेजर ऑटोफोकस तकनीक के साथ काम करता है जो पीडीएएफ (फेस-डिटेक्‍शन ऑटो फोकस) के साथ है। मोटो जी4 प्लस में फिंगरप्रिंट सेंसर की भी सुविधा दी गई है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    स्क्रीन और बैटरी

    23 जून से मोटो जी4 की बिक्री शुरू, जानिए कीमत

    मोटो जी4 और जी4 प्लस में 5.5 इंच फुल-एचडी (1920 x 1080 पिक्सल) डिस्प्ले दिया गया है। स्क्रीन प्रोटेक्‍शन के लिए फोन में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 का इस्तेमाल किया गया है। यह 1.5 गीगाहर्ट्ज ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 617 प्रोसेसर और एड्रीनो 550 जीपीयू के साथ है। दोनों फोन एंड्रॉयड 6.0.1 मार्शमैलो पर आधारित हैं।

    कनेक्टिविटी की बात करें तो ये डुअल सिम, 4जी, 3जी, ब्लूटूथ, वाई-फाई, जीपीएस के साथ है। मोटो जी4 और जी4 प्लस में 3000mAh की बैटरी दी गई है जो यह क्विक चार्जिंग सपोर्ट के साथ है। कंपनी का दावा है कि सिर्फ 15 मिनट की चर्जिंग के साथ छह घंटे तक की बैटरी लाइफ मिलती है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें