Motorola ने एक साथ लॉन्च किए पांच स्मार्टफोन, शुरुआती कीमत करीब 16700 रुपये
Moto G200 की कीमत यूरोप में 449 यूरो यानी करीब 37,800 रुपये है। इसकी बिक्री को लेकर कोई तारीख तय नहीं की गई है। इसे ग्लेशियर ग्रीन और स्टेलर ब्लू कलर में खरीदा जा सकेगा। Moto G200 में एंड्रॉयड 11 मिलेगा।

विस्तार
मोटोरोला ने एक साथ अपनी जी सीरीज के पांच नए स्मार्टफोन पेश किए हैं जिनमें Moto G200, Moto G71, Moto G51, Moto G41 और Moto G31 शामिल हैं। इन सभी फोन को ग्लोबल मार्केट में पेश किया गया है। इनमें से Moto G200 सबसे प्रीमियम स्मार्टफोन है जिसे स्नैपड्रैगन 888+ प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया गया है। इस फोन की डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 144Hz है। वहीं Moto G71 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है और इसमें स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर है।
Moto G200 की कीमत और स्पेसिफिकेशन

Moto G200 की कीमत यूरोप में 449 यूरो यानी करीब 37,800 रुपये है। इसकी बिक्री को लेकर कोई तारीख तय नहीं की गई है। इसे ग्लेशियर ग्रीन और स्टेलर ब्लू कलर में खरीदा जा सकेगा। Moto G200 में एंड्रॉयड 11 मिलेगा। इसके अलावा इसमें 6.8 इंच की IPS LCD डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 144Hz है। डिस्प्ले के साथ HDR10 और DCI-P3 कलर गोमट का भी सपोर्ट है। इसमें स्नैपड्रैगन 888+ प्रोसेसर, 8 जीबी रैम और 256 जीबी तक की स्टोरेज मिलेगी। Moto G200 में तीन रियर कैमरे हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 108 मेगापिक्सल का है। इसमें 5000mAh की बैटरी है जिसके साथ 33W की चार्जिंग का सपोर्ट है।
Moto G71 की कीमत और स्पेसिफिकेशन

Moto G71 की कीमत यूरोप में 299.99 यूरो यानी करीब 25,200 रुपये है। इसकी बिक्री भारत समेत कई देशों में अगले सप्ताह से होगी। Moto G71 में भी एंड्रॉयड 11 मिलेगा। इसमें 6.4 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगी जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2400 पिक्सल है। डिस्प्ले का पैनल OLED है और रिफ्रेश रेट 60Hz है। इसमें स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर, 8 जीबी रैम और 128 जीबी की स्टोरेज है। इसमें तीन रियर कैमरे हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का है। सेल्फी के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। फोन में 5000mAh की बैटरी है जिसके साथ 30 की टर्बो पावर फास्ट चार्जिंग मिलेगी।
- इंस्टाग्राम अगले महीने बंद कर रहा यह फीचर, जानें इसके बारे में
- गूगल : जब सीईओ सुंदर पिचाई से पूछा गया क्या उनके पास कोई क्रिप्टोकरेंसी है? जानिए इस बारे में उन्होंने क्या कहा
- voter id card registration process: बड़ा आसान है नए वोटर आईडी कार्ड को ऑनलाइन बनवाना, जानें क्या है प्रोसेस
- iOS 15.1.1: iPhone 12 और iPhone 13 सीरीज के लिए आया अपडेट, कॉल ड्रॉप से मिलेगी आजादी