Moto G14: क्या Redmi 12 4G से बेहतर है मोटो का यह स्मार्टफोन?

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 25 Aug 2023 03:45 PM IST
सार

Moto G14 और Redmi 12 4G के 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 9,999 रुपये है। आइए रिव्यू में समझने की कोशिश करते हैं कि इन दोनों फोन में आपके लिए बेस्ट फोन कौन-सा होगा?

विज्ञापन
Moto G14 Review in hindi is this better than Redmi 12 4G
Moto G14 vs Redmi 12 - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    मोटोरोला ने कुछ दिन पहले ही Moto G14 को भारत में लॉन्च किया है। Moto G14 एक एंट्री लेवल फोन है। Moto G14 में 50 मेगापिक्सल का कैमरा है। इसके अलावा मोटोरोला के इस फोन में 6.5 इंच की डिस्प्ले दी गई है। Moto G14 और Redmi 12 4G के 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 9,999 रुपये है। आइए रिव्यू में समझने की कोशिश करते हैं कि इन दोनों फोन में आपके लिए बेस्ट फोन कौन-सा होगा?

    Moto G14 को बटर क्रीम, पेले लिआक, स्टील ग्रे और स्काई ब्लू कलर में खरीदा जा सकेगा। वहीं Redmi 12 4G को जेड ब्लैक, मूनस्टोन सिल्वर और पास्टल ब्लू कलर में उपलब्ध है। दोनों फोन के साथ फ्लैट एज डिजाइन मिलती है। मोटोरोला और रेडमी दोनों के फोन में राइट में पावर बटन और वॉल्यूम बटन हैं। मोटो के फोन में रियर पैनल पर दो कैमरे हैं, जबकि रेडमी के फोन में तीन कैमरे मिलते हैं। दोनों फोन में हेडफोन जैक और टाईप-सी पोर्ट मिलता है। दोनों फोन के साथ ग्लास बॉडी मिलती है।

    विज्ञापन

    Moto G14 Review: डिस्प्ले

    Moto G14 vs Redmi 12
    Moto G14 vs Redmi 12 - फोटो : अमर उजाला

    Moto G14 में 6.5 इंच की फुलएचडी प्लस एलसीडी डिस्प्ले है और रिफ्रेश रेट 90Hz है। फोन की डिस्प्ले स्मूद है और कलर्स भी अच्छे हैं। Redmi 12 में 6.79 इंच की फुल HD+ डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है और पीक ब्राइटनेस 450 निट्स है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें